ahsec.assam.gov.in, Assam HS Result 2025 LIVE – असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां Direct Link से देखें परिणाम
ब्रेकिंग न्यूज़

ahsec.assam.gov.in, Assam HS Result 2025 LIVE – असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां Direct Link से देखें परिणाम

Spread the love


Assam Board 12th Result 2025 LIVE: असम में 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट सुबह 9 बजे जारी होगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर अपना परिणाम देख व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Assam HS Result 2025: Direct Link

बता दें कि असम में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। इस साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 3,06,925 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे जिसमें से आर्ट्स स्ट्रीम के 2,30,091, साइंस स्ट्रीम के 57,724 और कॉमर्स स्ट्रीम के 17,869 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में 1,62,423 लड़कियां और 1,44,502 लड़के उपस्थित हुए।

पिछले साल के मुकाबले इस साल असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ा जल्दी जारी किया जा रहा है। 2024 में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 9 मई को जारी हुआ था। इस साल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी कर दिया है।

Live Updates

Assam HS Result 2025 Live: रिजल्ट के बाद कंपार्टमेंट एग्जाम शेड्यूल की होगी घोषणा

असम HS परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार 3 विषयों से कम या बराबर में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे असम HS कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। असम HS परिणाम 2025 के तुरंत बाद सुधार पेपर के लिए आवेदन और परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी।

Assam HS Result 2025 Live: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आने के बाद क्या करें स्टूडेंट्स?

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा को पास कर लेंगे वह आगे अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदन करेंगे। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स पास नहीं होंगे वह सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Assam HS Result 2025 Live: SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. स्टूडेंट्स सबसे पहले अपने मोबाइल पर SMS बॉक्स में जाएं।

2. मैसेज बॉक्स में टाइप करें ASSAM12 (रोल नंबर)

3. इसे 56263 पर भेज दें।

4. असम HS परिणाम इसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।

Assam HS Result 2025 Live: इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

जिन स्टूडेंट्स ने इस साल हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर अपना परिणाम देख व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Assam HS Result 2025 Live: कल जारी होगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

असम बोर्ड की ओर से 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल, 2025 (बुधवार) को कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट सुबह 9 बजे जारी होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *