{“_id”:”67a057b5e4aa3642e100a2c3″,”slug”:”145th-aligarh-exhibition-started-2025-02-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh Exhibition: शुरू हुई 145वीं नुमाइश, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ, उड़ाए कबूतर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अलीगढ़ नुमाइश का फीता काटकर शुभारंभ करते मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण – फोटो : संवाद
विस्तार
ताला-तालीम-तहजीब और शहर की पहचान गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की ऐतिहासिक 145वीं नुमाइश (राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी व अलीगढ़ महोत्सव-2025) का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उद्घाटन करते हुए जनपद प्रभारी एवं गन्ना विकास मंत्री मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा यह नुमाइश प्रदेश में अपना अहम स्थान रखती है।
Trending Videos
कृष्णांजलि सभा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यह लोगों के स्वस्थ मनोरंजन का केंद्र होने के साथ स्थानीय किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी देने का भी जरिया है। ताला-हार्डवेयर उद्योग सहित प्रदेशभर के ओडीओपी उत्पादों की झलक भी यहां देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि वे भी अलीगढ़ में पढ़ने के दौरान नुमाइश देखने आते थे। वर्ष 1976 में एक दिन वह नुमाइश के कृषि कक्ष में घूम रहे थे, तब बताया जा रहा था कि अगर रासायनिक उर्वरक का ज्यादा प्रयोग होगा, तो भूमि बंजर होने लगेगी। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। अब कृषि कक्ष में नई जैविक विधि से खेती करने के तरीके किसानों को बताए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कृष्णांजलि नाट्यशाला में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर दीप प्रज्ज्वलन कर नुमाइश की विधिवत शुरुआत की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद हरियाणा, राजस्थान, वाराणसी से आए कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम संजीव रंजन व संचालन ईडीएम मनोज राजपूत ने किया। इस दौरान प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन बोर्ड के अध्यक्ष रघुराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजया सिंह, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता राजा, रवेंद्र पाल सिंह, सुरेन्द्र दिलेर, एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा, शिव नारायण शर्मा, मानव महाजन, नरेंद्र पचौरी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी अमित भट्ट, एडीएम वित्त मीनू राना, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु कुमार बंटी, पंकज धीरज आदि मौजूद थे।
Spread the love आगरा के थाना मंसुखपुरा के गांव पापरी नागर तिराहे के पास बृहस्पतिवार शाम को राजाखेड़ा (राजस्थान) से आ रहे तेज रफ्तार खनन के डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी सहित 3 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बाइक सहित डंपर के आगे के पहिये के पास फंस […]
Spread the love 12:00 AM, 03-Dec-2025 Firozabad News: एसआईआर-4.74 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग एसआईआर-4.74 लाख मतदाताओं की नहीं हो सकी मैपिंग और पढ़ें 12:00 AM, 03-Dec-2025 UP: मेरठ में बीएलओ ने खाया जहर, बोला- गणना प्रपत्र जमा न होने पर सुपरवाइजर दे रहा था सस्पेंड करने की धमकी Meerut News: अस्पताल में […]