{“_id”:”6798d820ed5b33b4d4098941″,”slug”:”bullies-entered-the-house-forced-two-teenagers-to-drink-acid-and-condition-critical-in-bareilly-2025-01-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: बच्चों की लड़ाई में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, दो भाइयों को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अस्पताल में भर्ती पीड़ित किशोर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडे व असलाह से लैस आरोपियों ने दो सगे नाबालिग भाइयों को पिटाई की, फिर दोनों को तेजाब पिला दिया। विरोध करने पर उनके परिजनों को भी पीटा और जान से मारने के धमकी दी। हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Trending Videos
सीबीगंज के गांव जोगीठेर निवासी रामसुंदर शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम उनके बेटे अभय शर्मा (16), अनुराग शर्मा (14) किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष के वीरेंद्र पुत्र सोहन लाल निवासी पस्तौर, अजय पुत्र राजकुमार, माया पत्नी अजय कुमार, गुड्डू पुत्र अजय कुमार लाठी-डंडे व असलाह लेकर उनके दोनों बेटों को पकड़ कर घर लाए। दोनों बेटों को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे दोनों बेटों की हालत बिगड़ गई।
विरोध करने पर परिजनों के साथ भी मारपीट की। थाने में जाने व कोई कार्रवाई करने पर जिंदा वापस बचकर न लौटने की धमकी दी। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रामसुंदर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Spread the love आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने राइनोप्लास्टी कर टेढ़ी नाक को सीधा कर खूबसूरत बना दिया। मरीज की आवाज भी सामान्य हो गई है। ऑपरेशन चार घंटे तक चला। मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन किया गया। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने […]
Spread the love रेलवे ने तीन स्टेशनों पर जांच कर बेटिकट समेत अनियमित यात्रा करने वाले 570 यात्रियों को पकड़ा है। इनसे 3.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। टीम से बचने के लिए कई बेटिकट यात्री शौचालय में छिप गए। इनको बाहर निकालते हुए जुर्माना वसूला गया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मंडल परिचालन […]