Beautiful Rangoli design for Gudi Padwa 2025 in minutes using bangles and bowls
शिक्षा

Beautiful Rangoli design for Gudi Padwa 2025 in minutes using bangles and bowls

Spread the love


Gudi Padwa 2025 Rangoli Design: महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसे हिंदू नववर्ष के शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। 30 मार्च 2025 यानि आज घरों में गुड़ी (विजय ध्वज) फहराने की परंपरा निभाई जाएगी। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आप अपने घरों में सुंदर रंगोली बना सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन के आइडिया लेकर आए हैं, जिन्हें आप बड़ी आसानी से कुछ मिनटों में कटोरी, चूड़ी, बोतल के ढक्कन से तैयार कर पाएंगी।

गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन

गुड़ी पड़वा पर घर के आंगन या छत पर आप ऐसी डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप रंगोली बनाकर गुड़ी पड़वा की शुभकामना संदेश या हैप्पी गुड़ी पड़वा लिख सकती हैं।

गुड़ी पड़वा पर रंगोली बनाने के लिए ये डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा। इसमें आप गुड़ी पड़वा का प्रतीक चिह्न भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप रंग-बिरंगे कलर यूज कर सकती हैं।

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप ऐसा डिजाइन कटोरी या चूड़ी की मदद से बना सकती हैं। इसमें आप चारों तरफ अलग-अलग रंग के डॉट भी रख सकती हैं।

चम्मच की मदद से ये रंगोली डिजाइन भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें चूड़ी की मदद से अंदर रंग भरें। बाद में बाहर से अपनी पसंद अनुसार डिजाइन बनाकर इसे पूरा करें।

अगर आप कोई यूनिक डिजाइन की रंगोली बनाने का सोच रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आप खूबसूरती बढ़ाने के लिए बीच में गुड़ी पड़वा भी लिख सकती हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आप अपने घरों में सुंदर रंगोली बना सकती हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *