Bigg Boss 19: malti chahar slapped tanya mittal during nominiation task | बिग बॉस 19ः फिनाले से पहले एविक्ट हुईं कुनिका सदानंद: नॉमिनेशन टास्क में मालती ने उठाया तान्या मित्तल पर हाथ, 7 दिसंबर को होगा फिनाले
मनोरंजन

Bigg Boss 19: malti chahar slapped tanya mittal during nominiation task | बिग बॉस 19ः फिनाले से पहले एविक्ट हुईं कुनिका सदानंद: नॉमिनेशन टास्क में मालती ने उठाया तान्या मित्तल पर हाथ, 7 दिसंबर को होगा फिनाले

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 से फिनाले से ठीक पहले एक्ट्रेस कुनिका सदानंद एविक्ट हो गई हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने उनके एविक्शन की घोषणा करते हुए उनकी जर्नी की तारीफ की है। इसके बाद अब आज शो में नॉमिनेशन टास्क होगा। इस टास्क का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर, तान्या मित्तल पर हाथ उठाती नजर आ रही हैं।

कलर्स चैनल की तरफ से बिग बॉस 19 के नॉमिनेशन टास्क का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। टास्क के अनुसार, सभी कंटेस्टेंट्स को एक-एक कर ऐसे शख्स के चेहरे पर नॉमिनेशन स्टाम्प लगाना था, जिसे वो नॉमिनेट करना चाहते हैं।

कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने अमाल को नॉमिनेट किया, वहीं शहबाज ने तान्या को फेक कहते हुए उनके चेहरे पर स्टाम्प लगाया। अमाल ने गौरव खन्ना को नॉमिनेट किया जिसके बाद तान्या ने ये कहते हुए मालती को नॉमिनेट किया कि वो फिनाले के लिए डिजर्विंग नहीं लगती।

जैसे ही तान्या ने स्टाम्प उठाया, मालती ने चेहरा आगे कर दिया, लेकिन तान्या ने मालती के गाल या माथे की जगह उनके मुंह पर स्टाम्प लगा दिया, जिससे वो भड़क गईं। इसके बाद मालती, तान्या को थप्पड़ मारती नजर आईं।

सभी घरवालों ने इस पर शॉकिंग रिएक्शन दिया है, हालांकि ये साफ नहीं है कि मालती ने वाकई जोरदार थप्पड़ मारा है या नहीं।

7 दिसंबर को होगा बिग बॉस 19 का फिनाले

कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद अब घर में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, प्रणीत मौरे, मालती चहर और शहबाज बच गए हैं। इस हफ्ते ये सभी एविक्ट होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इसी बीच शो में टिकट टू फिनाले की रेस शुरू हो रही है, इसमें जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को सीधे फिनाले में जाने का मौका मिलेगा। शो का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *