CBSE Result 2025 Date LIVE: सीबीएसई रिजल्ट होने वाला है जारी, जानें क्या है ताजा जानकारी
राज्य

CBSE Result 2025 Date LIVE: सीबीएसई रिजल्ट होने वाला है जारी, जानें क्या है ताजा जानकारी

Spread the love


cbse.gov.in, CBSE Board Class 10th 12th Result 2025 Kab Aayega LIVE Updates: CBSE Result 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए CBSE 10th, 12th Result Direct Link के जरिए भी चेक किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ही कक्षा 10वीं 12वीं परिणाम 2025 को इस सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, नतीजों की सटीक तारीख के लिए सीबीएसई के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

सीबीएसई रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर,जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025 और सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2025 को चेक कर सकेंगे।

इस साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थी और 4 अप्रैल को खत्म हुई थीं, जिसमें दोनों कक्षाओं के करीब 42 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे छात्र, यहां जान लिए सरकारी बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर नई जानकारी की LIVE Update

Live Updates

CBSE Board Class 10th 12th Result 2025 Kab Aayega LIVE: कहां-कहां मिलेगा सीबीएसई रिजल्ट 2025 ?

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE Board Class 10th 12th Result 2025 Kab Aayega LIVE: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 ?

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मई के दूसरे सप्ताह में किसी भी दिन सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम जारी किए जा सकते हैं, जिसकी सटीक जानकारी यहां मिलेगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *