CM Nitish provide bus service Biharis have no tension to go home on Diwali Durga Puja Chhath and Holi
राज्य

CM Nitish provide bus service Biharis have no tension to go home on Diwali Durga Puja Chhath and Holi

Spread the love


बिहार से दूर रहने वाले लोगों को अब त्योहारों में घर आने के लिए ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब दिल्ली समेत कई राज्यों से बिहार जाने के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। इसके तहत दूर दराज रह रहे लोगों को बिहार सरकार की ओर से बस सेवा प्रदान की जाएगी। जो प्रमुख त्योहारों के समय में चलेगी। इसके लिए सरकार ने बजट का आवंटन भी कर दिया है।

दरअसल त्योहारों के समय में बिहार जाने के लिए ट्रेन, बस तथा फ्लाइट में भारी भीड़ होती है। जिसके वजह से बहुत से लोग घर भी नहीं जा पाते हैं। कई बार ट्रेन में टिकट नहीं मिलता है तो वहीं कई बार फ्लाइट के टिकट बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर जाने के लिए एसी तथा नॉन एसी बसों का संचालन किया जाएगा।

लोगों को होगी बहुत सहूलियत

बीते मंगलवार को हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना पर मुहर लगाई गई है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है। उन्होंने लिखा है, “बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 ए॰सी॰ एवं नॉन ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराने जा रही है।”

NDA और महागठबंधन के लिए कितनी बड़ी चुनौती बनेंगे PK, ‘स्कूल बैग’ टांगकर दे पाएंगे टक्कर?

उन्होंने आगे लिखा, “24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराया जाएगा। राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *