{“_id”:”678fe429807e242c6c0686a8″,”slug”:”delhi-assembly-elections-cm-yogi-will-address-14-meetings-campaign-will-start-from-thursday-2025-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi Assembly Elections : सीएम योगी कल से दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार, चार दिन में 14 सभाएं करने की योजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीएम योगी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार से दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में योगी 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व द्वारा स्टार प्रचारक बनाने के बाद वह बृहस्पतिवार को तीन जनसभाओं में शामिल होंगे।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 सभाएं करेंगे, जिसमें खासकर यूपी और उत्तराखंड के मतदाताओं को साधेंगे। बृहस्पतिवार को उनकी किराड़ी, जनकपुरी और उत्तम नगर में जनसभा प्रस्तावित है। तत्पश्चात 28 जनवरी को मुस्तफाबाद, घोंडा, शाहदरा, पटपड़गंज में, जबकि 30 जनवरी को महरौली, आरकेपुरम, राजेंद्र नगर और छत्तरपुर में चुनावी सभाएं हैं। वहीं 1 फरवरी को पालम, बिजवासन, द्वारका में जनसभा का कार्यक्रम है।
जनता की समस्याओं पर तत्काल लें एक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। वहां एक महिला के इलाज संबंधी फरियाद पर उन्होंने अफसरों से मेडिकल कॉलेज या किसी अन्य उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश दिया। सीएम ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल एक्शन लें। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 100 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Spread the love {“_id”:”67c3521bec64c418ee087748″,”slug”:”five-people-died-collision-between-two-bikes-in-agra-2025-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा में दर्दनाक हादसा…आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, पांच लोगों की माैत; परिवार में मच गया कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} परिवार में कोहराम मच गया। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी। विस्तार आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की […]
Spread the love बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि भाजपा, आरएसएस, विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन हिंदुस्तान का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। हिंदुत्व का नुकसान हो रहा है। […]
Spread the love गणेश चतुर्थी पर बुधवार से दस दिन तक शहर का यातायात बदला रहेगा। यह व्यवस्था सुबह दस बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। – अयोध्या मार्ग व गोमतीनगर की ओर से आने वाली बसें कमता तिराहे से विजयीपुर अंडरपास चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी बालू […]