E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:  बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं – New Delhi News
टिपण्णी

E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा: बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं – New Delhi News

Spread the love




एथेनॉल पर आयोजित टाउन हॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों पर दिल्ली भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ई-20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। मल्होत्रा ने कहा कि ई-20 जैसे तकनीकी विषय पर दिए गए बयान उनकी समझ पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि ई-20 के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं तो केजरीवाल ऐसे 100 वाहनों को सामने लाकर दिखाएं, जिनके इंजन इस ईंधन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हों। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ई-20 के उपयोग से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह पर्यावरण के लिए लाभकारी कदम है। उन्होंने कहा कि भारत हर साल बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और ईंधन के आयात पर विदेशी मुद्रा खर्च करता है। एथेनॉल मिश्रित ईंधन के बढ़ते उपयोग से आयात पर निर्भरता कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। मल्होत्रा ने कहा कि एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से गन्ना किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लोगों से तथ्यों के आधार पर राय बनाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *