{“_id”:”67a70964d8125a89ce052fb1″,”slug”:”10-year-old-video-of-kumar-vishwas-shared-as-recent-2025-02-08″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: कुमार विश्वास का 10 साल पुराना वीडियो हालिया का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच्चाई”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवि और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की एक फोटो वायरल है, जिसमें वो सफेद कुर्ता पजामा और ऊपर हरे रंग का केफ़ियेह (गमछा) डाले दिख रहे हैं। फोटो को शेयर कर कुमार विश्वास पर तंज कसा जा रहा है।
Trending Videos
क्यों वायरल है ये फोटो?: दरअसल, हाल में कुमार विश्वास ने कुछ ऐसे विवादित बयान दिए जिनके चलते उनपर दक्षिणपंथी होने और सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने के आरोप लगे। अब इस बीच कुमार विश्वास की ऐसे लिबास में तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे आमतौर पर अरब का लिबास माना जाता है। इसलिए कुमार पर तंज कसा जा रहा है कि वो एक तरफ तो कथित हिंदुत्व की बात करते हैं दूसरी तरफ अरबी लिबास पहनते हैं।
क्या है इस फोटो का सच ? : फोटो मई 2014 की है, जब कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी (AAP) में थे। कुमार ने AAP के टिकट पर अमेठी सीट से साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। फोटो को हाल का बताकर बिना पूरा संदर्भ दिए शेयर किया जा रहा है।
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें ANI के 7 मई 2014 के X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट पर यही फोटो मिली।
यहां से हमें ये भी पता चला कि फोटो उत्तरप्रदेश के अमेठी की है, जब कुमार विश्वास ने वहां से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
इसके अलावा हमें 2014 की ऐसी कई वीडियो रिपोर्ट्स भी मिलीं, जिनमें कुमार विश्वास इन्हीं कपड़ों में दिख रहे हैं।
निष्कर्ष
मतलब साफ है, कुमार विश्वास की 10 साल पुरानी फोटो का हाल का बताकर बिना पूरा संदर्भ दिए शेयर किया जा रहा है।
(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
Spread the love ब्रिटेन के बेडफोर्ड में दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड आइसक्रीम कंपनी मैग्नम की रिसर्च लैब में अजीब सी पीली रोशनी टिमटिमा रही है। यह कोई प्रयोग नहीं, बल्कि इबीजा के क्लबर्स के लिए बनाई गई ‘ग्लो-इन-द-डार्क’ आइसक्रीम कुल्फी है। यह विटामिन-बी 2 की बदौलत यूवी लाइट में चमकती है। यह चमक सिर्फ […]
Spread the love Hindi News Business Finance Ministry Said, Unified Pension Scheme To Have Same Tax Benefits As NPS नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल पेमेंट स्कीम (NPS) के तहत मिलने वाले टैक्स बेनिफिट्स अब नई शुरू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में भी मिलेंगे। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने शुक्रवार (4 जुलाई) को अपने […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक आदमी को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यहां एक आदमी को एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए रंगे […]