Fact Check: अमित शाह का तिरंगा फहराते वक्त झंडे के गिरने का सात साल पुराना वीडियो अभी का बताकर किया जा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: अमित शाह का तिरंगा फहराते वक्त झंडे के गिरने का सात साल पुराना वीडियो अभी का बताकर किया जा शेयर

Spread the love


केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार यानी 13 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजधानी स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शाह के झंडा फहराते समय तिरंगा गलती से नीचे गिर जाता है। यूज़र्स इस वीडियो को अभी का बताकर शेयर कर रहे हैं।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो 2018 का है। उस समय अमित शाह भाजपा अध्यक्ष थे। स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान झंडा गलती से नीचे गिर गया था, हालांकि अमित शाह ने तुरंत रस्सी खींचकर झंडा फिर से फहरा दिया।

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अमित शाह जब झंडा फहरा रहे थे तब झंडा नीचे गिर गया। इस वीडियो को 2025 में शेयर करके अमित शाह पर निशाना साधा जा रहा है। 

बाबा टुल्लू जी (@abhaysingh147) नाम के पैरोडी अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “अमित शाह ने गिराया राष्ट्रीय ध्वज पूरा आभा माइनस में चला गया शर्म करो शर्म करो !! पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 



इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 


इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली जिसे 15 अगस्त 2018 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ 

आगे सर्च करने पर हमें आजतक पर भी यह रिपोर्ट 2018 में प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में बताया गया था “72वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे, तभी तिरंगा नीचे गिर गया। अब कांग्रेस ने इसका एक वीडियो जारी कर उन पर निशाना साधा है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2018 का है जिसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *