{“_id”:”67946b95b4bc25817b0a0d6e”,”slug”:”2-minute-long-shankhnaad-video-is-being-made-viral-by-claiming-it-to-be-from-maha-kumbh-2025-01-25″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: दो मिनट लंबे शंखनाद के वीडियो को महाकुंभ का बताकर किया जा रहा है वायरल, जानें सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो में 2 मिनट 49 सेकंड का शंखनाद का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाकुंभ में हुए शंखनाद का वीडियो है। कहा जा रहा है कि 2 मिनट 49 सेकंड के निरंतर शंखवादन का एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
द्विजशंकर चौधरी नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “कुंभमेला के उद्घाटन समारोह में 2 मिनट 49 सेकंड तक बिना रुके शंख बजाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
सनातन धर्म नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “महाकुंभ पर्व के उदघाटन समारोह पर हुए शंखनाद ने एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है 2 मिनट 49 सेकंड के निरंतर शंख वादन का। जय महादेव।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
वीडियो का सच जानने के लिए हमने वीडियो मूल वीडियो को ढूंढने की कोशिश की। वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें वीडियो में वीके न्यूज का एक लोगो देखने को मिला। वीके न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल पर हमने इस वीडियो को ढूंढने की कोशिश की। यहां हमें वीके न्यूज पर ये वीडियो मिला। इस वीडियो को 13 फरवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था। यहां से हमें पता चला कि ये वीडियो पुराना है।
इस वीडियो में कैप्शन लिखा गया था “गंगा घाट पर भक्त ने बजाया ऐसा शंख.. राष्ट्रपति मुर्मू भी देखती रह गईं | President Murmu Varanasi”
वीडियो के कैप्शन से हमने कुछ कीवर्ड को खोजा और उसे इंटरनेट पर सर्च किया। यहां हमें अमर उजाला के वाराणसी न्यूज डेस्क से पता चला कि 13 फरवरी 2013 को राष्ट्रपति मुर्मू का वाराणसी दौरा हुआ था। इसी बीच वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया फिर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुईं थी। इसी बीच राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुईं थी। राष्ट्रपति ने मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी थी। इसी बीच ये शंखनाद हुआ था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो महाकुंभ का नहीं बल्कि वाराणसी में राष्ट्रपति के दौरा के समय का है।
Spread the love कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सेट नहीं, बल्कि अमेरिका के मियामी शहर का नया नजारा है। कभी समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाने वाला मियामी आज दुनिया भर के अरबपतियों और लग्जरी […]
Spread the love दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में बुधवार को अफरातफरी मच गई। दरअसल, कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे जाने […]
Spread the love Hindi News Business Rooftop installations under pm surya ghar muft bijli yojana cross 10 LAKH नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक 1 साल पहले 13 फरवरी 2024 को सरकार ने 75,021 करोड़ रुपए के बजट के साथ इस योजना की शुरुआत की थी। PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश […]