ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: नीट प्रदर्शन के वीडियो को जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं के प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्रों के धरना-प्रदर्शन को लेकर मंगलवार देर रात तनाव की स्थिति बन गई। करीब 12:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम धरना स्थल खाली कराने पहुंची। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा के झंडे के साथ भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो नीट प्रदर्शन के दौरान का है। जब छात्र धर्मेंद प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा मांग रहे थे। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का है। 

आई सुरिंदर (@surinde32) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’भाजपा के गुंडों ने झारखण्ड में छात्रों के आंदोलन को हाईजैक कर लिया है, पुलिस और अधिकारीयों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। खुद देखिये कैसे ये भाजपाई लफंगे बच्चो का आंदोलन में अपनी राजनितिक रोटी सेक रहे हैं । हेंमत सोरेन जी कृपया इन पर रासुका लगा कर जेल में डाला जाए।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।



पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान समाचार एजेंसी आईएएनएस के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो से संबंधित क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 23 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि  झारखंड के रांची में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ऑफिस के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान अंडे और टमाटर फेंके गए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद को लेकर भी मांगें उठाई गईं।

 

इसके बाद हमें public.app पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 23 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक टमाटर फेकते हुए। 

 

 

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि झारखंड की राजधानी रांची गुरुवार को राजनीतिक टकराव का गवाह बनी। हरमू रोड पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पहले नारेबाजी हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते अंडेबाजी, पत्थरबाजी तथा डंडों से हमला होने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक मीडियाकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को नीट प्रदर्शन का पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *