Fact Check: पुरानी तस्वीर शेयर कर भारत के एस-400 को नष्ट करने का दावा कर रहा पाकिस्तान, पड़ताल में पढ़ें सच
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पुरानी तस्वीर शेयर कर भारत के एस-400 को नष्ट करने का दावा कर रहा पाकिस्तान, पड़ताल में पढ़ें सच

Spread the love


भारत और पाकिस्तान के संघर्ष में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब पाकिस्तान सोशल मीडिया पर एक नया झूठ फैलाने की कोशिश में है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में जली गाड़ी नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को मार गिराया है। इसकी तस्वीर एक भारतीय सैनिक ने 1 लाख डॉलर में पाकिस्तान सेना को बेच दी है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल तस्वीर इंटरनेट पर 2024 से मौजूद है। इसके साथ ही हमने पाया कि पाकिस्तान भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को कोई नुकसान तक नहीं पहुंचा पाया था। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत के एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया है और इसकी तस्वीर भारतीय सैनिक ने 1 लाख डॉलर मेंं पाकिस्तान को बेच दिया है। 

डीजी आईएसपीआर (@OffiDGISPRURDU) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ ब्रेकिंग न्यूज़ पाकिस्तानी सेना ने नष्ट हो चुके भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली तस्वीर जारी की। पाकिस्तान का दावा अज्ञात भारतीय सैनिक ने ये तस्वीरें पाकिस्तानी सेना को 1 लाख डॉलर में बेचीं”। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह का एक अन्य दावे का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान की ओर  से भारतीय एस-400 वायु सुरक्षा प्रणाली नष्ट करने की दावा गलत है।

 

आगे की पड़ताल में हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें डिफेन्स ब्लॉग की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 24 मई 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 मई 2024 को यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क क्षेत्र के क्लेनिवका गांव के पास रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यहां से यह साबित हो गया कि फोटो 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। 

 

इसके बाद हमें एक्स पर क्लैश रिपोर्ट की पोस्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी एटीएसीएमएस  हमले के बाद रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के इसके 96L6 रडार को नष्ट कर दिया गया।

यहां से हमें पता चलता है कि यह तस्वीर भारत की नहीं है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के एस-400 को नष्ट नहीं किया है। यह तस्वीर इंटरनेट पर 2024 से मौजूद है। हालांकि हमें तस्वीर से सबंधी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली है।

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह वायरल दावा झूठा साबित हुआ है। वायरल तस्वीर से भारत का कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही यह तस्वीर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *