{“_id”:”679dc90ca14bf188c60c12f2″,”slug”:”claim-of-breaking-of-phaphamau-pipa-bridge-in-prayagraj-maha-kumbh-is-wrong-2025-02-01″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: प्रयागराज महाकुंभ में फाफामऊ पीपा पुल टूटने का दावा गलत, जानें वायरल दावे का सच”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर महाकुंभ का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक पुल पर चढ़े हुए हैं और गिरते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया। जिसके नीचे दबकर कई लोग मर गए।
मनीषा चौबे (@ChobeyManisha) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आज का वीडियो है, थोड़ी देर पहले ही मुझे, एक सज्जन व्यक्ति ने भेजा है 7000 करोड़, बेहतरीन नियोजन प्रयागराज महाकुंभ का, फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया , सैकड़ों लोग, पुल के नीचे दबकर मर गए, खबर गायब..! (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
बसावन इंडिया (@BasavanIndia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाकुम्भ प्रयागराज में फाफामऊ का पीपा पुल टूटने का यह वीडियो वायरल है जिसमें कुछ श्रद्धालु लोग दबे होने व कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिल रही है इस घटना के बारे में क्या किसी को कोई जानकारी है तो बताये!” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
महाकुम्भ प्रयागराज में फाफामऊ का पीपा पुल टूटने का यह वीडिओ वायरल है जिसमें कुछ श्रद्धालु लोग दबे होने व कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिल रही है इस घटना के बारे में क्या किसी को कोई जानकारी है तो बताये!#PrayagrajMahakumbh2025#PrayagrajMahakumbhpic.twitter.com/PLgdKqePjG
अर्चना सिंह (@BPPDELNP) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आज का वीडियो है, थोड़ी देर पहले ही एक सज्जन व्यक्ति ने व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजा है। 7000 करोड़ बेहतरीन नियोजन प्रयागराज महाकुंभ फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया!! कोई मीडिया इस सच्चाई को नहीं दिखाएगा! देश जानना चाहता है कि कितने VVIP मीडियाकर्मी , पुलिस प्रशासन के लोग मेरे है?” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
आज का वीडियो है, थोड़ी देर पहले ही एक सज्जन व्यक्ति ने व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजा है 🙏
7000 करोड़ बेहतरीन नियोजन
प्रयागराज महाकुंभ
फाफामऊ का पीपा पुल टूट गया !!
कोई मीडिया इस सच्चाई को नहीं दिखाएगा !
देश जानना चाहता है कि कितने VVIP मीडियाकर्मी , पुलिस प्रशासन के लोग मेरे है ? pic.twitter.com/KuEMH6Tqa9
इस वीडियो की पड़ताल करने के दौरान हमें कुंभ मेला पुलिस उत्तर प्रदेश का एक बयान वायरल वीडियो पर देखने को मिला। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि “थानाध्यक्ष फाफामऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि फाफामऊ में गंगा घाट पर पड़ने वाले तीनों पानटुन पुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं, कोई क्षतिग्रस्त नहीं है, श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि कुंभ मेले के फाफामऊ में पीपा पुल टूटने का दावा गलत है।
Spread the love मुंबई9 घंटे पहले कॉपी लिंक वित्त वर्ष 2025 की चौथी के तिमाही में कंपनी का घाटा दोगुना होकर 870 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर्स ने ओला इलेक्ट्रिक में अपनी पूरी 2.47% हिस्सेदारी बेच दी है। वहीं किया मोटर्स ने भी अपनी 0.6% हिस्सेदारी बेचीं है। दोनों […]
Spread the love मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक पीड़ितों के परिवार ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी की बात छुपाई और हादसे से पहले और बाद के डेटा और वीडियो फुटेज को भी खत्म कर दिए। टेस्ला की ऑटो ड्राइव कार के एक्सीडेंट के एक मामले में इलॉन मस्क की […]
Spread the love कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक कर्मचारी भविष्य निधि योजना में सरकार ने एक बेहद अहम आपातकालीन प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत किसी भी महामारी या राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में सरकार नियोक्ता और कर्मचारी के पीएफ योगदान में कटौती या उसे स्थगित कर सकती है। आइए आसान सवाल-जवाब में समझते हैं […]