FACT CHECK: फर्जी है राहुल गांधी के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वायरल फोटो, पड़ताल में जानें सच
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

FACT CHECK: फर्जी है राहुल गांधी के साथ यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की वायरल फोटो, पड़ताल में जानें सच

Spread the love


पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की नेताओं के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। हाल ही में राहुल गांधी की दो अलग अलग तस्वीर शेयर की जा रही हैं। दोनों ही तस्वीर में राहुल गांधी किसी महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नजर आ रहा है कि एक महिला साड़ी पहने हुए राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इसके साथ ही दूसरी तस्वीर में एक महिला राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवा रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ज्योति मल्होत्रा के साथ खड़े हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने  इस दावे को झूठा पाया है। हमने पाया कि पहली तस्वीर ज्योति की नहीं है बल्कि अदिति सिंह की है। जो रायबरेली की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी से विधायक है। वहीं दूसरी तस्वीर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है। इस तस्वीर में भी राहुल ज्योति नहीं किसी और के साथ खड़े हैं।  

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की दो अलग अलग तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रही महिला ज्योति मल्होत्रा है।

दीपक जोशी (@iamdipak77) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीरों को शेयर करके लिखा “हरियाणा से पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी के साथ! कैसा विचित्र संयोग है कि हर देशद्रोही देशविरोधी राहुल गांधी के साथ दिखता है! इससे पता चलता है की देश में हो रही उथल-पुथल के मास्टरमाइंड कौन है?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

पहली तस्वीर 

सबसे पहले हमने पहली तस्वीर को पड़ताल के लिए गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यह हमें अमर उजाला की एक रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में वायरल हो रही जैसी तस्वीर मौजूद थी। पहली वायरल हो रही  तस्वीर में महिला की साड़ी अमर उजाला की रिपोर्ट में दिखा रही जैसी तस्वीर के समान थी। लेकिन दोनों तस्वीर में चेहरा अलग लग रहा था। वायरल तस्वीर में चेहरा ज्योति मल्होत्रा का था लेकिन रिपोर्ट में बताया गया था कि महिला रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह हैं। पहले इस तस्वीर को शेयर करके राहुल गांधी और अदिति सिंह की सगाई की अफवाह उड़ रही थी, जिसका अदिति ने सोशल मीडिया पर खंडन किया था। वायरल हो रही तस्वीर में पीछे दिख रहा गार्ड भी रिपोर्ट में दिख रही तस्वीर के समान है। यहां से यह पता चला कि अदिति सिंह की तस्वीर को एडिट करके ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर लगाई गई है। 

 

दूसरी तस्वीर 

दूसरी तस्वीर की पड़ताल के लिए भी हमने गूगल रिवर्स पर सर्च किया। इस दौरान हमें राहुल गांधी की फेसबुक पोस्ट मिली। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनसे मिलने वाले और भी कई लोगों की तस्वीर पोस्ट की थी। भारत जोड़ो यात्रा में यह महिला 2022 में राहुल गांधी के साथ नजर आई थी। फोटो में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। लेकिन यह महिला ज्योति नहीं है। महिला का चेहरा ज्योति के जैसा बिल्कुल नहीं लग रहा है। 

 

 पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि राहुल गांधी के साथ दो अलग अलग महिलाओं के तस्वीर शेयर की जा रही है। दोनों में से एक भी महिला ज्योति मल्होत्रा नहीं है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *