{“_id”:”67ab42d0f4614813d2035ceb”,”slug”:”old-video-of-lathicharge-on-shankaracharya-avimukteshwarananda-shared-as-recent-2025-02-11″,”type”:”wiki”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fact Check: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लाठीचार्ज का पुराना वीडियो महाकुंभ का बताया जा रहा, पढ़ें पड़ताल”,”category”:{“title”:”Fact Check”,”title_hn”:”फैक्ट चेक”,”slug”:”fact-check”}}
फैक्ट चेक – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में पुलिस शंकराचार्य को लाठी से मारती हुई नजर आ रही है।
Trending Videos
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके हालिया बताया जा रहा है और भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। साथ ही इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
यशवंत कुमार सरोहा (@Yashwant_Saroha) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सनातन धर्म में सबसे सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले ये आदिगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी पर लाठीचार्ज करते हुए पुलिसकर्मी जरा भी नहीं सोच रहे की किस पर लाठी चला रहे ये है योगी जी का सनातन प्रेम ऐसे ही तो मोदी जी भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
सनातन धर्म में सबसे सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले ये आदिगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी पर लाठीचार्ज करते हुए पुलिसकर्मी जरा भी नहीं सोच रहे की किस पर लाठी चला रहे ये है योगी जी का सनातन प्रेम ऐसे ही तो मोदी जी भारत को विश्वगुरु बनाएंगे ।#modi#YogiAdityanathpic.twitter.com/V6kwk20ggu
जितेन्द्र जाटव (@Jitendra_jatav_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिंदुओं के धर्मगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कुंभ से बहिष्कृत कर योगी जी तानाशाही के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी डंडों से पिटवाना बहुत दुखद है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ये वीडियो इंडिया टीवी को यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 23 सितंबर 2015 को पोस्ट किया गया था। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया था “वाराणसी में गणेश विसर्जन के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज”
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क करने पर इस खबर के बारे में हमें ज्यादा जानकारी मिली। पता चला कि ये बवाल 23 सितंबर 2015 को वाराणसी में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था। उस समय अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई संत गंगा में मूर्ति विसर्जित करने की मांग के साथ धरने पर बैठे थे, इन लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि मामला 2015 का जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
Spread the love Hindi News Business Amazon’s Hyderabad Office Spans 3 Lakh Square Feet, With An AI App To Keep Employees Stress free; Work From Anywhere, Come And Go Anytime हैदराबाद3 घंटे पहले कॉपी लिंक हैदराबाद स्थित दुनिया की सबसे बड़ी ई–कॉमर्स कंपनी अमेजन का हेडक्वार्टर महज एक ऑफिस नहीं, बल्कि मॉडर्न वर्क-कल्चर की नई […]
Spread the love नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक वित्त-वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.2% से 6.3% के बीच रह सकती है। यह अनुमान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक्सपर्ट्स ने लगाया है। SBI की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत […]
Spread the love सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर खड़ी गाड़ी की खिड़की पर खड़ा है। व्यक्ति खिड़की के अंदर सिर करके भौंकता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही गाड़ी के अंदर एक और व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है। गाड़ी के आगे एक […]