Fact Check: समुद्र में हिमखंड पलटने से दो लोगों की पानी में गिरकर मौत का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: समुद्र में हिमखंड पलटने से दो लोगों की पानी में गिरकर मौत का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक हिमखंड पर खड़े होकर मौज-मस्ती करते और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि तभी हिमखंड पलट गया और दोनों उसके नीचे डूब कर मर गए।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो सितंबर 2020 का है। दक्षिण अफ्रीकी खोजकर्ता माइक हॉर्न और फ्रांसीसी फ्रेड रूक्स ने एक हिमखंड पर चढ़ने का प्रयास किया, अचानक से वह पलट गया, लेकिन वे दोनों सुरक्षित थे।

क्या है दावा?


वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिमखंड पर दोनों लोग फोटो खिंचाने के लिए चढ़ रहे थे। लेकिन अचानक उसके पलटने के कारण दोनों की दबने से मौत हो गई। 

शिव प्रसाद (@_Shiv_prasad) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “मस्ती करने के लिए और फोटो खिंचवाने के लिए ये दोनों व्यक्ति एक Iceberg पर चढ़े थे, तभी iceberg पलट जाता है और दोनों की ही नीचे दबकर डूबने से मौत हो जाती है। लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 




इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 



पड़ताल 


इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें डेली मेल पर 22 सितंबर 2020 को पोस्ट किया 2 मिनट 20 सेकंड का यह पूरा वीडियो मिला। इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ उस हिमखंड पर छोड़ा गया था। डेली मेल ने इस घटना के बारे में रिपोर्ट भी छापी जिसमें बताया गया था कि “आर्कटिक के दो खोजकर्ता जिस हिमखंड पर चढ़ रहे थे, वह समुद्र में गिर गया, लेकिन सौभाग्य से वे दोनों बच गए। खोजकर्ता माइक हॉर्न और फ्रेड रॉक्स उत्तरी ध्रुव के पास एक हिमखंड पर चढ़ रहे थे, तभी वह पलट गया, जिससे वे बर्फीले पानी में गिर गए।” 



आगे सर्च करने पर हमें खुद माइक हॉर्न के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट मिला। 16 सितंबर 2020 को इस वीडियो को पोस्ट करके उन्होंने बताया था कि वे दोनों इस हादसे में बच गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे फिर से नहीं दोहराएंगे। 


 

इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट हमें टाइम्स नाउ पर 22 सितंबर 2020 को प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि एक विशाल हिमखंड ठीक उसी समय पलट जाता है जब दो खोजकर्ता उस पर चढ़ने की कोशिश करते हैं।

पड़ताल का नतीजा 


हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *