girl student gives baby birth in private hospital in karataka- अस्पताल में छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म
ब्रेकिंग न्यूज़

girl student gives baby birth in private hospital in karataka- अस्पताल में छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

Spread the love


कर्नाटक से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, यहां एक कॉलेज की छात्र ने बच्चे को जन्म दिया है, वह मंगलुरु में पढ़ाई कर रही थी। पूरी जानकारी सामने आने के बाद लोगों के भीतर गुस्सा फूट पड़ा है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, दक्षिण कन्नड़ जिले के शहर में एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यौन शोषण के बाद छात्रा गर्भवती हो गई। पुलिस ने आगे यह भी बताया कि मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा जे राव (21) को चार जुलाई को मैसूरु जिले के टी. नरसीपुरा से गिरफ्तार किया गया और जांच के लिए मंगलुरु लाया गया। दक्षिण कन्नड़ के महिला थाने से संबद्ध पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Purnia News: बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया, फोर्स तैनात

घटना की जानकारी कैसे आई सामने?

यह मामला तब सामने आया जब मंगलुरु में पढ़ रही 21 साल की छात्रा ने एक प्राइवेट अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। छात्रा ने बप्पालीगे निवासी कृष्ण जे राव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार 24 जून को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज होने के बाद से राव फरार है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गजब! MP में बिना एक भी दिन ड्यूटी किए 12 साल तक सैलरी लेता रहा कांस्टेबल, लाखों के गड़बड़झाला से ऐसे उठा पर्दा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *