Haryanvi dancer Sapna Chaudhary reached | Gurugram News | गुरुग्राम पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी: नए गाने का किया प्रमोशन, गन कल्चर पर बोलीं-सॉन्ग हों या फिल्में, सभी मनोरंजन का हिस्सा – gurugram News
मनोरंजन

Haryanvi dancer Sapna Chaudhary reached | Gurugram News | गुरुग्राम पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी: नए गाने का किया प्रमोशन, गन कल्चर पर बोलीं-सॉन्ग हों या फिल्में, सभी मनोरंजन का हिस्सा – gurugram News

Spread the love


सपना चौधरी ने आज गुरुग्राम में नए हरियाणवी गाने ‘मेरी सासू की’ का प्रमोशन किया।

हरियाणवी लोक कलाकार और डांसर सपना चौधरी ने गुरुग्राम के GAV इंटरनेशनल स्कूल में अपने नए हरियाणवी गाने ‘मेरी सासू की’ का प्रमोशन किया। इस दौरान स्कूल परिसर में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

.

कार्यक्रम में सपना चौधरी के साथ अभिनेता प्रदीप नागर और गाने की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। सभी कलाकारों ने स्टेज पर अपनी उपस्थिति से इवेंट को खास बनाया।

मीडिया से बातचीत में सपना चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में हरियाणवी कलाकारों को अब पहले से कहीं ज्यादा पसंद किया जा रहा है, जो हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि उनका नया गाना ‘मेरी सासू की’ रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें हरियाणवी कंटेंट का भी समावेश है।

गाने के प्रमोशन के दौरान सपना चौधरी के साथ अभिनेता प्रदीप नागर।

गाने के प्रमोशन के दौरान सपना चौधरी के साथ अभिनेता प्रदीप नागर।

गानों पर प्रतिबंध लगाने अनुचित- सपना चौधरी

हरियाणा पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह के गन कल्चर बैन वाले आदेश पर सपना चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गाने हों या फिल्में, सभी मनोरंजन का हिस्सा हैं और इन्हें इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने गानों पर प्रतिबंध लगाने को अनुचित बताया।

शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सपना चौधरी ने कहा कि यह सभी के लिए आवश्यक है और किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत देती है। कार्यक्रम में GAV इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रदीप कौशिक ने सपना चौधरी और उनकी टीम को नए गाने की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *