सेल्फ हेल्प किताबों से:  सीखने की मानसिकता अपनाएं
अअनुबंधित

सेल्फ हेल्प किताबों से: सीखने की मानसिकता अपनाएं

Spread the love




किताबों से जानिए, कैसे छोटे प्रयोग ही सही दिशा दिखाते हैं?

जीवन में छोटे प्रयोग ही सही दिशा दिखाते हैं
जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने के लिए बड़े फैसले लेना जरूरी नहीं। छोटे प्रयोग ही सही दिशा दिखाते हैं। कोई नई आदत अपनानी हो या नया सपना पूरा करना हो, तो पहले उसे थोड़े समय के लिए आजमाकर देखें। हर प्रयोग सफल हो, आवश्यक नहीं। लेकिन हर अनुभव कुछ नया सिखाता है। सीखने की मानसिकता को अपनाएं। (टाइनी एक्सपेरिमेंट्स -ऐन-लॉर ले कुन्फ़) जो लगातार सीखते हैं वही सफल होते हैं
हर सफल व्यक्ति जन्म से प्रतिभाशाली नहीं होता। सफलता उनको मिलती है जो लगातार सीखते हैं, कमियों को स्वीकारते हैं और हर दिन बेहतर बनने का प्रयास करते हैं। अपनी तुलना दूसरों से करने के बजाय अपनी पिछली स्थिति से करें। हर नई चुनौती आपको अपनी छिपी हुई क्षमता पहचानने का अवसर देती है। धैर्य, मेहनत और सीखने की इच्छा रखें। (हिडन पोटेंशियल -एडम ग्रांट) जीवन में आत्मिक शांति के लिए भी जगह हो
नौकरी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकती है, लेकिन हमारी पहचान नहीं हो सकती। यदि हम अपनी खुशी, आत्मसम्मान और सफलता को काम से जोड़ देंगे, तो छोटी असफलता भी हमें भीतर से कमजोर कर देगी। संतुलित जीवन वही है जिसमें परिवार, मित्र, स्वास्थ्य, शौक और आत्मिक शांति के लिए भी जगह हो। (द गुड इनफ जॉब -सिमोन स्टोल्ज़ॉफ़) निरंतर गति से किया सार्थक प्रयास स्थाई सफलता देगा
हर समय व्यस्त रहना सफलता की पहचान नहीं है। वास्तविक प्रगति तब होती है जब हम कम लेकिन महत्वपूर्ण काम चुनते हैं और उन्हें पूरी एकाग्रता, धैर्य और गुणवत्ता के साथ पूरा करते हैं। प्राथमिकताओं को स्पष्ट करें। जब आप अनावश्यक कामों को मना करना सीखते हैं, तब उन कार्यों के लिए पर्याप्त समय और ऊर्जा बचती है जो वास्तव में जीवन को आगे बढ़ाते हैं। निरंतर गति से किया गया सार्थक प्रयास ही स्थाई सफलता दे सकता है। (स्लो प्रोडक्टिविटी -कैल न्यूपोर्ट)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *