Heart Attack in youth: युवाओं में क्यों ज्यादा बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए कारण और बचाव
ब्रेकिंग न्यूज़

Heart Attack in youth: युवाओं में क्यों ज्यादा बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए कारण और बचाव

Spread the love


अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चलते दिल का दौरा किसी को भी पड़ सकता है, लेकिन हार्ट अटैक की रोकथाम आपके कंट्रोल में हो सकती है। आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ हार्ट से जुड़ी समस्या या फिर हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है, लेकिन आज के समय में युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं में हार्ट अटैक का सबसे महत्वपूर्ण कारण लाइफस्टाइल है। हालांकि, दिल के दौरे के 7-8 मुख्य कारण होते हैं। इसका जोखिम कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत ही आवश्यक है। राजीव गांधी अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आजकल युवाओं को क्या हार्ट अटैक आ रहा है। इसके अलावा हार्ट की समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

डॉ. अजीत कुमार के मुताबिक, भारत में हार्ट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। दिल की बीमारियों के कारण ही हर साल बढ़ी संख्या में लोगों की जान भी जा रही है, जिसमें हार्ट ब्लॉकेज की समस्या बहुत आम होती है। दरअसल, रक्त वाहिकाएं शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करती हैं। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट गति बढ़ जाती है। इससे हार्ट को खून पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में हार्ट में ब्लॉकेज और अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक का कारण

परिवार में किसी को दिल की बीमारी रही है। जैसे पिता, माता या भाई-बहन को दिल से जुड़ी बीमारी रही तो ऐसे लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हाई कोलेस्ट्रॉल भी हार्ट अटैक के तीन बड़े कारण हैं, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इन तीनों चीजों को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इन सभी चीजों को कंट्रोल करके हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कैसे कम होगा हार्ट अटैक का खतरा?

हमेशा के लिए हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। पैर दिल के दौरे को रोकने में आपके सबसे बड़े सहयोगी हो सकते हैं। नियमित रूप से चलने, शारीरिक गतिविधि और व्यायाम के माध्यम से उन्हें गतिशील रखने से हार्ट रोग के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ऐसा करने से शुगर को कंट्रोल करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और मोटापे को खत्म करने में मदद करता है। यह तनाव और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है, साथ ही आपको धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीने जैसी अनहेल्दी आदतों को छोड़ने में सक्षम बनाता है। इससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते है।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *