Jairam Ramesh says BJP cannot decide whom to target Congress terrorists Pakistan
ब्रेकिंग न्यूज़

Jairam Ramesh says BJP cannot decide whom to target Congress terrorists Pakistan

Spread the love


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। इस बैठक में हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में भारत की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच हुई जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “BJP तय नहीं कर पा रही है कि निशाना किसे बनाया जाए, जबकि इस वक्त में निशाना तय होना चाहिए। सरकार का निशाना आतंकवादी होने चाहिए और पाकिस्तान को कड़ा जवाब मिलना चाहिए। हमने शुरुआत से ही इस संबंध में सरकार का समर्थन किया है और संसद के लिए विशेष सत्र की मांग भी की। फिर सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नहीं थे, लेकिन हमने अपनी बात रखी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने CWC बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “हमने कहा है कि देश के सामने ये संवेदनशील समय है। पहलगाम में जो हुआ, वह क्रूर हमला है, जिसका सूत्रधार पाकिस्तान है। पाकिस्तान को जवाब देना हमारा फर्ज बनता है। इस मामले में हमने सरकार को अपना समर्थन दिया और कहा कि आपके किसी भी एक्शन में हम आपके साथ हैं, लेकिन इसे ध्रुवीकरण का मुद्दा मत बनाइए। कांग्रेस पार्टी की ओर से इस हमले के संबंध में एक विशेष सत्र की मांग की गई है, लेकिन उसका जवाब प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक नहीं आया है।”

जयराम रमेश ने कहा कि लेकिन आज जो लोग कांग्रेस पार्टी को निशाना बना रहे हैं, उन्हें 26/11 हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रेस कॉन्फ़्रेंस को याद करना चाहिए, जो उन्होंने मुंबई हमले के दो दिन बाद ओबरॉय होटल के सामने की थी।

जयराम ने सोशल मीडिया पर कहा, “ऐसा कभी नहीं हुआ था, जबकि इस मामले में खुद महाराष्ट्र सरकार ने मना किया था कि आप यहां मत आइए, ये सही समय नहीं है। सरकार के मना करने के बावजूद नरेंद्र मोदी नहीं माने और वे वहां गए। इतना ही नहीं, BJP ने 28 नवंबर 2008 को मुंबई हमले को आधार बनाकर अखबार में विज्ञापन दिए कि BJP को वोट दें।” उन्होंने कहा कि यही BJP का असली चेहरा है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए हमेशा आतंकवाद के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की है और आज विपक्ष में रहते हुए भी हम संवेदनशील समय में, राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार के साथ खड़े हैं। हमने कभी राजनीति नहीं की। आज देश को एकजुटता की जरूरत है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *