{“_id”:”684f0d10e42edf52b10dae11″,”slug”:”kanpur-minor-kidnapped-and-forced-to-convert-2025-06-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण का दबाव, जिंदगी को बेहतर बनाने की कही बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:45 PM IST
Kanpur News: नाबालिग का अपहरण कर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना काकादेव क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काकादेव क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर बिहार के युवक ने धर्मांतरण करने पर निकाह कर उसकी जिंदगी को बेहतर बनाने की बात कही। घटना की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बिहार के थाना चौसा के मधेपुरा के ग्राम बदरी टोला नवासी 23 वर्षीय मो सहजाद अंसारी काकादेव थानाक्षेत्र की पुरानी बस्ती में रहकर मेट्रो में निर्माण कार्य करने वाली कंपनी में काम करता है।
Trending Videos
उसके साथ उसका भाई और गांव के अन्य लोग भी रहते हैं। किराए पर रहने के दौरान क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग से किसी तरह उसका संपर्क हो गया। किसी तरह आरोपी उसे झांसे में लेकर 13 जून को भाग निकला। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने नाबालिग बेटी के लापता होने पर थाने पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमें लगाई गईं। जांच शुरू की गई तो सामने आया कि नाबालिग बिहार के सहजाद अंसारी के संपर्क में है।
Spread the love ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलीगढ़ की कचौड़ी, चमचम, सोन-पापड़ी, केसर पेड़ा और दालमोठ अपने लजीज स्वाद से छा गए हैं। ताला, हार्डवेयर, मूर्ति और अन्य स्टॉलों पर भी खरीदार पहुंचे। इसके अलावा आलू के स्टॉल पर भी रौनक रही। शो में ओडी-ओपी और ओडी-ओसी के उत्पादों को विशेष महत्व […]
Spread the love उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बहुप्रतिक्षित विज्ञापन बुधवार को जारी कर दिया गया। पात्रता संबंधी संशोधन के बाद शासन की ओर से इस पद के लिए दोबारा विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। प्रो. कीर्ति […]
Spread the love अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव आगरा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिलेभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटेंगे। Source link