मुंह से बदबू दूर करने के उपाय- how to get rid of bad breath permanently Muh ki badbu dur karne ka gharelu nuskha in hindi | Jansatta
स्वास्थ्य

मुंह से बदबू दूर करने के उपाय- how to get rid of bad breath permanently Muh ki badbu dur karne ka gharelu nuskha in hindi | Jansatta

Spread the love


अगर आप हर रोज ब्रश करते हैं, लेकिन फिर भी आपके मुंह से बदबू आती है, तो यह कई बार शर्मिंदगी का कारण बनता है। मुंह से आने वाली बदबू ओरल हेल्थ की खराब स्थिति के कारण हो सकती है। वहीं, मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं, जो मुंह से आने वाली बदबू को कुछ समय के लिए तो रोकते हैं, लेकिन इनके काफी साइड इफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे में आप इसको घरेलू उपाय से भी ठीक कर सकते हैं।

हर रोज करें नीम की दातून

पुराने समय में लोग हर रोज मुंह की सफाई नीम की दातून से करते थे। यह आज से नहीं बल्कि इसका उपयोग सदियों से होता रहा है। दरअसल, नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। सुबह नीम की दातून करने से मुंह से आने वाली बदबू कम हो सकती है।

हर रोज चबाएं लौंग

मुंह से आने वाली बदबू को आप लौंग से भी कम कर सकते हैं। लौंग में कई तरह के एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। लौंग चबाने से पाचन भी बेहतर होता है। इसके सेवन से मुंह की ताजगी बनी रहती है।

त्रिफला चूर्ण से करें कुल्ला

त्रिफला को मुंह की सफाई के लिए काफी बेहतर माना जाता है। आप इसके पानी से कुल्ला कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को आसानी से मार देते हैं।

इलायची या सौंफ चबाएं

खाना खाने के बाद इलायची या सौंफ चबाने की आदत से आप मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। इसके सेवन से मुंह में अच्छी खुशबू बनाए रखने में मदद मिलती है।

सरसों का तेल और नमक से मसाज

आप सरसों का तेल और नमक से भी दांतों का मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर मसूड़ों और दांतों की मसाज करें। इससे दांत तो साफ होते ही हैं, लेकिन इससे दुर्गंध की समस्या भी दूर हो जाती है। आप एक सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *