Kolkata Rape Case Victim Told Full Story | कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की पूरी आपबीती जान खून खौल जाएगा
राज्य

Kolkata Rape Case Victim Told Full Story | कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की पूरी आपबीती जान खून खौल जाएगा

Spread the love


Kolkata Rape Case: पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार द्वारा संचालित कोलकाता लॉ कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक छात्रा के साथ गैंगरेप का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, दो तो इस समय उसी कॉलेज के छात्र हैं तो वहीं एक पूर्व छात्र और वर्तमान में टीएमसी के छात्र परिषद यूनिट का अध्यक्ष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मंगलवार तक के लिए आरोपियों की कस्टडी भी कोर्ट से मिल चुकी है।

पीड़िता ने बताया, ‘उस रात’ क्या हुआ

अब इसी मामले में पीड़िता की आपबीती सामने आई है। उसने खुद विस्तार से बताया है कि आखिर 25 जून की रात को उसके साथ ऐसा क्या हुआ था। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि मुझे यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैंने साफ मना कर दिया और उन लोगों को पीछे धकेला। मैं उस समय खूब रोई थी, उनसे गुहार लगाई कि मुझे जाने दो, मैंने उन्हें यह तक बताया था कि मैं रिलेशनशिप में हूं, मेरा बॉयफ्रेंड हैं, मैं उससे प्यार करती हैं। लेकिन उन लोगों ने मेरी एक बात नहीं सुनी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया था, वहां मौजूद गार्ड भी पूरी तरह असहाय था।

क्या BJP को जल्दी मिलेगा नया अध्यक्ष

पीड़िता का बना वीडियो, धमकी भी मिली

पीड़िता आगे कहती हैं कि वो लोग मुझे एक कमरे में ले गए। मैंने तो उनके पैर तक छुए, लेकिन किसी ने भी मुझे वहां से जाने नहीं दिया। वो तो मुझे जबरन गार्ड रूम में ले गए, वहां मेरे कपड़े उतारे और मेरे साथ रेप किया। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल तक किया, मेरे दोस्त को मारने की बात भी बोली, मेरे माता-पिता को गिरफ्तार करने की धमकी भी दे डाली। उन लोगों ने मेरा एक वीडियो भी बनाया, मुझे कहा गया कि अगर सहयोग नहीं करूंगी तो वीडियो सभी को दिखा दिया जाएगा। जब मैंने रूम से बाहर निकलने की कोशिश की, इन लोगों ने हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की।

पुलिस ने क्या कहा है?

इस मामले को लेकर एक इनपुट यह भी सामने आया है कि पीड़िता 25 जून को दोपहर 12 बजे एक एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कॉलेज कैंपस गई थी। वहां पर ही मुख्य आरोपी ने ना सिर्फ पीड़िता को पकड़ा बल्कि कॉलेज के मेन गेट को बंद करने का आदेश भी दिया। अभी के लिए तीनों ही आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, पुलिस ने उनके फोन भी कब्जे में ले लिए हैं, हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कॉलेज कैंपस में लॉ की छात्रा से गैंगरेप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *