सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट से जानिए स्मार्ट पैकिंग का तरीका:  ट्रैवल में ‘मल्टी-यूज’ कपड़ों का दौर; लूज जींस और ओवरसाइज शर्ट बन रहीं पहली पसंद
अअनुबंधित

सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट से जानिए स्मार्ट पैकिंग का तरीका: ट्रैवल में ‘मल्टी-यूज’ कपड़ों का दौर; लूज जींस और ओवरसाइज शर्ट बन रहीं पहली पसंद

Spread the love




पहले ट्रैवल पैकिंग का मतलब होता था सूटकेस में जरूरत से ज्यादा कपड़े भर लेना। लेकिन अब फैशन की दुनिया में एक नया हैक प्रचलित हो रहा है। इसे ‘ट्रैवल यूनिफॉर्म’ कहते हैं। यानी ऐसे सीमित और स्मार्ट कपड़े, जिन्हें अलग-अलग तरीके से कई बार पहना जा सके। हॉलीवुड स्टार ऐन हैथवे, सेलेना गोमेज और मिंडी कैलिंग जैसी अभिनेत्रियों की स्टाइलिस्ट एरिन वॉल्श का मानना है कि अब लोग स्मार्ट पैकिंग चाहते हैं। फ्लाइट्स, बिजनेस ट्रिप्स और छुट्टियों के बीच अब लोग कम सामान में ज्यादा लुक बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। ट्रैवल फैशन में इनकी सबसे ज्यादा मांग – हल्के फैब्रिक, आरामदायक डेनिम – ढीले फिट, जल्दी सूखने वाले कपड़े – और बिना ज्यादा सिलावट वाले आउटफिट्स तीन कपड़ों का स्मार्ट फॉर्मूला – एरिन वॉल्श कहती हैं कि ट्रैवल के लिए सबसे पहले तीन ऐसे कपड़े चुनने चाहिए, जिनमें व्यक्ति सबसे ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करे। साथ ही एक तय रंग पैलेट रखें और वो कपड़े चुनें जिन्हें कई बार पहना जा सके। मोनोक्रोम और एक ही रंग के शेड्स वाले कपड़े ट्रैवल फैशन में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। – ट्रैवल के दौरान ढीली हाई-वेस्ट जींस, ओवरसाइज शर्ट और बेसिक लेकिन स्टाइलिश टी-शर्ट पहनना सही विकल्प है। – अब मल्टी-यूज कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उदाहरण के लिए ओवरसाइज शर्ट मीटिंग में भी पहनी जा सकती है, वही बीच पर कवर-अप का काम भी करती है और फ्लाइट में हल्के जैकेट की तरह भी इस्तेमाल हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *