Landslide on military camp in Sikkim three jawan dead six missing -Northeast Floods: Sikkim में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता
ब्रेकिंग न्यूज़

Landslide on military camp in Sikkim three jawan dead six missing -Northeast Floods: Sikkim में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता

Spread the love


Northeast Floods: सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई और 6 सैनिक लापता हो गए। इस बात की जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को दी है। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुई। इसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई है। इन सभी की पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने कहा कि जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं चार सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘छह लापता जवानों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है।’ इंडियन आर्मी ने इस घटना में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति दुख जाहिर किया है।

पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इससे बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बने हुए हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, कई एजेंसियां ​​राहत पहुंचाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। असम के मंत्री जयंत मल्लाबरुआ के अनुसार, असम में लैंडस्लाइड के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और उन्होंने बताया कि इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को 4 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

 सिक्किम कैसे बना भारत का हिस्सा?

सिक्किम में टूरिस्टों को बचाया

सिक्किम के लाचुंग में खराब मौसम के कारण दो पुलों के टूट जाने के बाद सैंकड़ों टूरिस्ट फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि टूरिस्टों के एक जत्थे को बचा लिया गया है और 18 वाहनों में उन्हें फिदांग लाया गया है। 1,678 टूरिस्टों वाला दूसरा जत्था थेंग चेक पोस्ट पार कर चुका है और फिदांग की ओर बढ़ रहा है।

अमित शाह ने पूर्वोत्तर के सीएम से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्वोत्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और उन्होंने सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से भी बात की है। बता दें कि अगले कुछ दिनों के लिए, आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि 5 जून तक पूर्वोत्तर के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 4 जून तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही अरुणाचल, असम और मेघालय में भारी बारिश के आसार हैं। असम-सिक्किम में बाढ़ से हालात खराब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *