नवनिर्मित पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी कराना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। रोजा इफ्तार का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी।
Trending Videos
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार कराने पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस चौकी के नए भवन का दस दिन पहले ही एसएसपी ने लोकार्पण किया था। उसी शाम चौकी प्रभारी ने चौकी के अंदर ही रोजा इफ्तारी कराई थी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मंगलवार देर रात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच बैठा दी।
Spread the love आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना खरीदारों की कमी से जूझ रही है। इसके पीछे की वजह जानने के लिए अमर उजाला टीम ने पड़ताल की, तो हालात चौंकाने वाले दिखे। टूटा स्वीमिंग पूल, सफाई की अनदेखी, टाॅवरों से झड़ता प्लास्टर और रखरखाव की कमी है। यहां तक की शास्त्रीपुरम […]
Spread the love दस प्रदेशों के शिक्षक संगठन ‘टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (टीएफआई) की पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की अनुमति को दिल्ली पुलिस ने निरस्त कर दिया है। अब सोमवार को शिक्षक संगठन ऑनलाइन बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं देशभर के शिक्षकों […]
Spread the love 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नौ मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है की इस मामले में सरकार कोई पहल नहीं कर रही जिससे मामला लटकता चला जा रहा है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 19 मार्च को है। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय […]