MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान:  दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार; सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ मास्क काफी नहीं
टिपण्णी

MP-राजस्थान में शीतलहर, 17 शहरों में 10° से कम तापमान: दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार; सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ मास्क काफी नहीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP Rajasthan Delhi Cold Wave Alert | Himachal Kashmir Snowfall Photos

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के 9 शहरों और मध्य प्रदेश के 8 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री रहा। दिल्ली में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। दिल्ली और हरियाणा में लोगों को सर्दी के साथ जहरीली हवा का भी सामना करना पड़ रहा है।

दोनों राज्यों के 13 शहरों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। हरियाणा का जींद 418 AQI के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। दिल्ली के बवाना में AQI 451 और चांदनी चौक में AQI 449 दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रदूषण स्थिति बेहद गंभीर है, मास्क भी पर्याप्त नहीं है।

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ नजर आया। लुटियन जोन के इंडिया गेट के पास AQI 408 दर्ज किया गया। धुंध की परतें इतनी गहरी थीं कि इंडिया गेट कहीं छिप सा गया था।

देश में मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली में बुधवार को वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन पानी का छिड़काव किया गया।

दिल्ली में बुधवार को वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एंटी-स्मॉग गन पानी का छिड़काव किया गया।

नई दिल्ली के ITO पर बुधवार को धुंध के बीच ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

नई दिल्ली के ITO पर बुधवार को धुंध के बीच ट्रैफिक जाम के कारण गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को इतना प्रदूषण था कि धूप निकलने के बाद भी धुंध छाई रही।

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को इतना प्रदूषण था कि धूप निकलने के बाद भी धुंध छाई रही।

पंजाब के मानसा में बुधवार को धुंध से ढकी सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम रही।

पंजाब के मानसा में बुधवार को धुंध से ढकी सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम रही।

राज्यों में मौसम की स्थिति-

मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर में अगले 3 दिन शीतलहर चलने के आसार, अनूपपुर-बालाघाट में कोल्ड-डे, राजगढ़ में 7° पारा

भोपाल में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। शहर में रात के साथ दिन भी ठंडे होने लगे हैं।

भोपाल में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। शहर में रात के साथ दिन भी ठंडे होने लगे हैं।

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 13 जिलों में गुरुवार से अगले 3 दिन शीतलहर चलने की संभावना है। भोपाल संभाग और मालवा के साथ अब मंडला, बालाघाट, रीवा समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अनूपपुर और बालाघाट में पिछले 2 दिन से कोल्ड डे की स्थिति है। भोपाल लगातार पांच दिन प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: सीकर के बाद झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट, 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम; सिरोही में सबसे ज्यादा सर्दी

सीकर में सुबह-शाम सर्दी के बावजूद दिन में तेज धूप से लोगों को राहत है।

सीकर में सुबह-शाम सर्दी के बावजूद दिन में तेज धूप से लोगों को राहत है।

राजस्थान में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बढ़ गई है। राज्य में अगले चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में सबसे कम पारा 8.8 डिग्री रहा। झुंझुनूं में भी शीतलहर का प्रभाव शुरू हो गया। झुंझुनूं और उसके आसपास के एरिया में सुबह-शाम कोल्ड-वेव चलनी शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, जींद में दिल्ली जितना पॉल्यूशन; 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

हिसार शहर में गुरुवार सुबह सड़कों पर हल्की धुंध छाई रही।

हिसार शहर में गुरुवार सुबह सड़कों पर हल्की धुंध छाई रही।

हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया है। जींद में बुधवार को दिल्ली के बराबर AQI 418 दर्ज किया गया। राज्य के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा में अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: मंडी-बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट, ऊना-हमीरपुर में शिमला से ज्यादा सर्दी; 10 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे

शिमला के रिज पर बुधवार शाम सर्दी के बीच टूरिस्ट घुड़सवारी करते दिखे।

शिमला के रिज पर बुधवार शाम सर्दी के बीच टूरिस्ट घुड़सवारी करते दिखे।

हिमाचल प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों के साथ अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। शिमला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य के सबसे गर्म शहर ऊना में तापमान 8.5 डिग्री रहा। हमीरपुर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री तक रात का गिर चुका है। ताबो में पारा सबसे कम -4.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: तापमान गिरना जारी, बढ़ेगी ठंड न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब पहुंचा; आने वाले दिनों में गिरेगा रात का पारा

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल गुरुवार को हल्की धुंध में लिपटी नजर आई।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल गुरुवार को हल्की धुंध में लिपटी नजर आई।

पंजाब के 5 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम रहा। लुधियाना में सबसे कम 8 डिग्री और अमृतसर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच पारा गिरेगा। पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के कुछ हिस्सों में रात के समय 6 से 8 डिग्री तक तापमान रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 3 दिन शीतलहर चलेगी, अंबिकापुर में 7° पारा; रायपुर में 9 साल में दूसरी बार नवंबर का तापमान 13 तक पहुंचा

छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड से घास पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *