NEET एग्जाम, दिल्ली से सहारनपुर तक स्पेशल ट्रेन:  डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा, 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर बनाए कूलिंग जोन – New Delhi News
टिपण्णी

NEET एग्जाम, दिल्ली से सहारनपुर तक स्पेशल ट्रेन: डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा, 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर बनाए कूलिंग जोन – New Delhi News

Spread the love




नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 को देखते हुए रेलवे और दिल्ली सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जहां उत्तर रेलवे ने परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है, वहीं दिल्ली सरकार ने परीक्षार्थियों को डीटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने के साथ सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर ‘कूलिंग जोन’ स्थापित करने की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नीट अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दिल्ली में कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब 21 जून को भी चलेगी परीक्षा विशेष ट्रेन उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 04427 परीक्षा विशेष ट्रेन, जिसे पहले 20 जून तक चलाया जाना था, अब 21 जून को भी संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 5:15 बजे शकूरबस्ती से रवाना होकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 04428 विशेष ट्रेन, जिसकी अवधि 21 जून तक निर्धारित थी, अब 22 जून को भी चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर सुबह 9:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। 04429 विशेष ट्रेन को भी 21 जून तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन शकूरबस्ती से सुबह 10:50 बजे चलकर दोपहर 3:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं 04430 विशेष ट्रेन भी 21 जून को संचालित होगी, जो सहारनपुर से शाम 5:45 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *