papite ka paudha kaise ugaye in hindi- पपीता का पौधा लगाने के उपाय
ब्रेकिंग न्यूज़

papite ka paudha kaise ugaye in hindi- पपीता का पौधा लगाने के उपाय

Spread the love


Papaya Plantation: पपीता एक स्वादिष्ट फल है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं। इसे कच्चा और पका, दोनों तरह से खाया जाता है। वैसे तो बाजार में पपीता की भारी डिमांड रहती है और अधिकतर लोग इसको मार्केट से खरीदकर खाते हैं। हालांकि, इसे आप अपने घर की छत पर भी आसानी से उगा सकते हैं। घर की छत पर पपीते का पौधा उगाना न केवल आसान है, बल्कि यदि सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह फल से भी लद सकता है।

घर की छत पर पपीता लगाने का तरीका

सही जगह का करें चयन

घर की छत पर पपीता लगाने के लिए आप सबसे पहले सही जगह का चुनाव करें। आप ऐसी जगह पर इसके पौधे को लगाएं, जहां पूरे दिन में कम से कम 6–8 घंटे धूप आती हो। साथ ही छत पर हल्की हवा आती है। दरअसल, तेज हवा से पौधा गिर सकता है।

ड्रम या गमला होगा बेस्ट

ड्रम या फिर गमले में भी पपीते को लगा सकते हैं। इसके लिए आप 18–24 इंच गहरा और चौड़ा ड्रम या फिर इतनी ही साइज में गमला ले सकते हैं। वैसे अगर आप ड्रम का चयन कर रहे हैं तो इसके लिए प्लास्टिक ड्रम बेहतर हो सकता है। वहीं, ड्रम या फिर गमले में पानी की निकासी के लिए छेद जरूर करें। इससे अधिक पानी निकल जाएगा और पौधा खराब नहीं होगा।

मिट्टी करें तैयार

बागवानी मिट्टी- 40 प्रतिशत, 30 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट, 20 प्रतिशत रेत, 10 प्रतिशत नीम खली, राख या बोन मील। आप इसमें ट्राइकोडर्मा पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे पौधे की जड़ खराब नहीं होती है।

पौधे लगाने की विधि और देखभाल

आप पपीते के पौधे को इसके बीज से भी उगा सकते हैं। हालांकि, नर्सरी से हाइब्रिड पौधा लेकर लगाएं। यह सबसे अच्छा विकल्प होता है। गमले में इसको लगाने के तुरंत बाद पानी दें। वैसे भी अभी गर्मी पड़ रही है और इस मौसम में हर रोज सुबह-शाम पानी की जरूरत पड़ती है। आप हर 15-20 दिन में इसमें गोबर की खाद या फिर वर्मी कम्पोस्ट जरूर मिलाएं। अगर पौधा अधिक बड़ा या फिर लचीला हो गया है तो आप इसको लकड़ी या डंडे से सहारा दे सकते हैं। इससे पौधा नहीं गिरेगा। वहीं, अगर फल की बात की जाए तो इसमें फल आने में 4-6 माह तक लग सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः बालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है यह खास तेल, इस तरह बनाएं सीरम; कुछ ही दिन में दिखेंगे गजब के फायदे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *