Pappu Yadav was seen distributing money Video | महिलाओं को पैसे बांटते दिख गए पप्पू यादव, वायरल वीडियो पर सफाई भी आई
ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav was seen distributing money Video | महिलाओं को पैसे बांटते दिख गए पप्पू यादव, वायरल वीडियो पर सफाई भी आई

Spread the love


पुर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल चल रहा है। वायरल वीडियो में पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों को रुपए बांटते हुए दिख रहे हैं। असल में रविवार को पप्पू यादव ने कुर्सेला प्रखंड इलाके का दौरा किया था। वहां पर उन्होंने बाढ़ का निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारी को फोन लगा तुरंत राहत सामग्री देने के निर्देश दिए।

पप्पू यादव ने क्यों बांटे महिलाओं को रुपये?

इसके बाद पप्पू यादव ने खुद 500-500 के रुपए महिलाओं को दिए और कहा कि गरीबों की मदद से बड़ा कोई त्योहार नहीं हो सकता, सरकार के भरोसे इन लोगों को अकेले नहीं छोड़ सकते हैं।

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव

इसके बाद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट लेने के लिए हर कोई आ जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आता। हमने तो पिछली बार भी कह दिया था कि बाढ़ से बचने के लिए तमाम व्यवस्था की जानी चाहिए, लेकिन प्रदेश की सरकार ने आपदा में सिर्फ अवसर बनाया है।

पहले भी विवादों में रहे पप्पू यादव

अब यह कोई पहली बार नहीं है जब पप्पू यादव ने इस तरीके से पैसों का वितरण किया हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आ चुके हैं जहां पर वे गरीबों को आर्थिक सहायता करते हुए दिख जाते हैं, कई मौकों पर इसे लेकर विवाद भी हुआ है। लेकिन हर बार पप्पू यादव गरीबों की मदद के नाम पर पैसों का वितरण करते रहते हैं, इस वजह से तमाम पार्टियों के निशाने पर भी आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *