खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल टेक्नीशियन वर्ग में 73 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 24 युवतियां व 49 युवक अलग-अलग वर्ग की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मंगलवार को सीटी स्कैन कक्ष में हुई दिल दहलाने वाली वारदात से छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहमे हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने परिसर में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने व बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से नियंत्रण की मांग उठाई। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा मौके पर पहुंचीं।
3 of 8
मेडिकल कॉलेज परिसर में जुटे छात्र-छात्राएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राचार्य ने छात्रों को दिलाया भरोसा
प्राचार्य ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों का आक्रोश कुछ शांत हुआ, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सुरक्षा संबंधी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने अपनी सहपाठी छात्रा कशिश पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिससे छात्रा की मौत हो गई। घटना के दौरान कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी ने हमला किया था। वह घायल हो गईं। कशिश के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था।
5 of 8
घटना के बाद इमरजेंसी के बाहर जुटे लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
80 सुरक्षाकर्मियों व 88 सीसी कैमरों के बावजूद सुरक्षा फेल
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में 80 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और परिसर की निगरानी के लिए 88 सीसी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद आरोपी चाकू लेकर अस्पताल में दाखिल हुआ, दो बार सीटी स्कैन कक्ष तक पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
Spread the love शाहजहांपुर के मोहल्ला दीवान जोगराज निवासी शरद चंद्र सक्सेना को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 47 लाख रुपये की ठगी के मामले में रकम ठिकाने लगाने वाले एजेंटों के सरगना को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। 10वीं पास आरोपी पहले हेयर सैलून चलाता था। व्हाट्सएप नंबर के जरिये पुलिस उस तक पहुंची। […]
Spread the love अलीगढ़ शहर के मेलरोज बाईपास स्थित मरघट के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में खलबली मच गई और आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर […]
Spread the love कहां हो, मैं इंतजार कर रहा हूं, मैं अंदर आकर कुंडी बंद कर लूंगा…ये ऑडियो क्लिप अलीगढ़ के हरदुआगंज थाने में तैनात एक दरोगा की है। वह पति की तलाश कराने के लिए थाने पहुंची महिला पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। Source link