Priyanka’s cryptic post with Rekha’s photo | रेखा की ‘क्लियोपेट्रा’ फोटो पर प्रियंका का प्यार: लेकिन कैप्शन ने खींचा यूजर्स का ध्यान, बोले- क्या ये बच्चन लिखा है?
मनोरंजन

Priyanka’s cryptic post with Rekha’s photo | रेखा की ‘क्लियोपेट्रा’ फोटो पर प्रियंका का प्यार: लेकिन कैप्शन ने खींचा यूजर्स का ध्यान, बोले- क्या ये बच्चन लिखा है?

Spread the love


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा अक्सर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहती हैं। वो खुद को रेखा की फैन बताती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में रेखा को ट्रिब्यूट देते हुए एक फोटो शेयर की। अब इस फोटो और उस पर लिखे कैप्शन दोनों की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, क्राउन द ब्राउन नाम की इंस्टा पेज पर रेखा की ‘क्लियोपेट्रा’ इंस्पायर्ड फोटो शेयर की गई है। उस फोटो पर कैप्शन में ‘बेटर अ बिच देन अ बेचारी’ लिखा गया है। ये रेखा की एक एनिमेटेड फोटो है, जिसमें वो गोल्डन कलर के हेडगियर में नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने इसी फोटो को अपने इंस्टा स्टोरी में ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ताल’ का टाइटल ट्रैक के साथ शेयर किया है।

कैप्शन को लोगों ने बच्चन समझ पढ़ा

प्रियंका की स्टोरी का कैप्शन देखकर फैंस को एक पल के लिए कंफ्यूज हो गए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखे टेक्सट को बच्चन पढ़ लिया। ऐसे में कई यूजर्स कह रहे हैं कि इसे जानबूझकर ऐसा डिजाइन किया गया है ताकि वो बच्चन लगे। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘मैंने इसे बच्चन क्यों पढ़ा?’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘पहले पढ़ते ही लगा कि बच्चन लिखा है।’

प्रियंका रेखा के साथ फिल्म कृष में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

प्रियंका रेखा के साथ फिल्म कृष में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

प्रियंका की वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इस गैप के दौरान वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट में ज्यादा नजर आई हैं। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टैट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें वो दमदार एक्शन करते नजर आएंगी। वहीं, अगर उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो डायरेक्टर एसएस राजमौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ दिखेंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *