PVC आधार कार्ड बनवाने की फीस ₹25 बढ़ी:  अब इसके लिए ₹75 चार्ज देना होगा, यहां देखें इसे बनवाने की प्रोसेस
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

PVC आधार कार्ड बनवाने की फीस ₹25 बढ़ी: अब इसके लिए ₹75 चार्ज देना होगा, यहां देखें इसे बनवाने की प्रोसेस

Spread the love


नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आधार PVC कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। - Dainik Bhaskar

आधार PVC कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है। अब इसके लिए 50 रुपए की जगह 75 रुपए देने होंगे। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। UIDAI के अनुसार, मैटेरियल, प्रिंटिंग और सिक्योर डिलीवरी का खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

आधार PVC कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी।

क्या है आधार PVC कार्ड? आधार PVC कार्ड, आधार का एक टिकाऊ और आसानी से साथ ले जाने वाला फॉर्मेट है। यह दिखने में बिल्कुल किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड जैसा होता है। इसे पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से बनाया जाता है, जिससे यह पानी और सामान्य टूट-फूट से सुरक्षित रहता है। इसमें कई सिक्योरिटी फीचर्स भी होते हैं, जैसे एक सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट।

ये है PVC आधार कार्ड बनवाने की प्रोसेस?

  • इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर ​Send OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP को दी गई खाली जगह में भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद यहां आपको ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां आपको आपकी जानकारी दिखाई देगी। यहां नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जहां आपको क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के विकल्प मिलेंगे।
  • इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेजा जाएगा। आपको यहां 50 रुपए की फीस जमा करनी होगी।
  • पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार PVC कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
  • पूरी प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद UIDAI 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा।
  • इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्ड अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

3 फॉर्मेट में आता है आधार आधार कार्ड इस वक्त 3 फॉर्मेट – आधार लेटर, ई-आधार और PVC कार्ड में उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार बाजार से जो PVC कार्ड बन रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं। UIDAI ने हाल ही में अक्टूबर महीने में आधार कार्ड को पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड (PVC) पर रीप्रिंट कराने की सुविधा दी है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *