- Hindi News
- Career
- QS Asia University Ranking 2027 | IIT Delhi Rank Slip DU Out Of Top 100
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप 100 से बाहर हो गई है। वहीं IIT दिल्ली की रैंक भी 7 स्थान नीचे आई है। दूसरी ओर JNU और जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपनी रैंक पिछले साल के मुकाबले बेहतर की है।
इस बार QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में देश के 325 संस्थानों को जगह मिली है। हालांकि दिल्ली यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज से बाहर हो गई है। पिछले साल दिल्ली यूनिवर्सिटी 95वें स्थान पर थी, लेकिन इस बार इसकी रैंक गिरकर 106 हो गई है। हालंकि QS ने यह भी कहा है कि किसी संस्थान की रैंक नीचे आने के बावजूद उसका कुल स्कोर बेहतर हो सकता है।

जेएनयू और जामिया की रैंकिंग में सुधार
दिल्ली की 2 अन्य प्रमुख सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और जामिया मिलिया इस्लामिया की रैंकिंग में इस साल सुधार हुआ है। JNU को QS एशिया रैंकिंग 2027 में 128वां स्थान मिला है।
पिछले साल यह यूनिवर्सिटी 130वें स्थान पर थी। इस तरह JNU ने 2 पायदान की बढ़त हासिल की है। पिछले साल जामिया 197वें स्थान पर था जबकि इस बार इसे 183वीं रैंक मिली है।

IIT दिल्ली फिर सबसे आगे
वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 234वां स्थान मिला है। पिछले साल यह 224वें स्थान पर था। वहीं IIT (BHU) वाराणसी को इस बार 219वीं रैंक मिली है। पिछले साल यह संस्थान 237वें स्थान पर था। यानी IIT (BHU) ने 18 स्थान का सुधार किया है।
QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर रैंक वाला संस्थान बना हुआ है। पिछले साल IIT दिल्ली एशिया में 59वें स्थान पर था, जबकि इस बार इसे 66वीं रैंक मिली है। IIT कानपुर भी एशिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में शामिल है।

साल 2026 में चीन रहा था सबसे आगे
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026 के अनुसार पिछले साल यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग पहले नंबर पर थी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 395 यूनिवर्सिटीज चीन की, 294 यूनिवर्सिटीज भारत की, 146 यूनिवर्सिटीज जापान की और 103 यूनिवर्सिटीज साउथ कोरिया की शामिल की गई।
पिछले साल हॉन्गकॉन्ग का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा जिसकी 5 यूनिवर्सिटीज को टॉप 10 में जगह मिली थी। लिस्ट में पाकिस्तान की 82 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया। यूनिवर्सिटीज की संख्या की बात की जाए तो पाकिस्तान 6वें नंबर पर रहा।
——————————————————————
ये खबर भी पढ़ें
स्टीवंस इंस्टीट्यूट से पढ़ाई, Apple में वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियर:भारतीय मूल के इंजीनियर राजेश अंबाती, जानें पूरी प्रोफाइल

भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश अंबाती को जानी – मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने उन्हें इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रमोट किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें








