Rohit Shetty’s tough style in BB19 Weekend Vaar | BB19 वीकेंड वार में रोहित शेट्टी का सख्त अंदाज: तान्या मित्तल से कहा- झूठ बोल रही हो, फरहाना भट्ट को बताया घर की कैटलिस्ट
मनोरंजन

Rohit Shetty’s tough style in BB19 Weekend Vaar | BB19 वीकेंड वार में रोहित शेट्टी का सख्त अंदाज: तान्या मित्तल से कहा- झूठ बोल रही हो, फरहाना भट्ट को बताया घर की कैटलिस्ट

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बॉलीवुड डायरेक्टर और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। रोहित न सिर्फ कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार खेल खेलेंगे बल्कि कई सदस्यों का पर्दाफाश करते भी दिखाई देंगे।

हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी का सख्त रूप देखने को मिला। उन्होंने तान्या मित्तल से सवाल-जवाब के दौरान साफ कहा, “अगर 30 प्रतिशत राशन बचता, सब नॉमिनेटेड होते और आप कैप्टन होतीं, तो क्या करतीं?” तान्या ने जवाब दिया कि वह किसी को नहीं चुनतीं, इस पर रोहित ने सीधे कहा, “झूठ बोल रही हो तान्या, मैं आपके मुंह पर बोल रहा हूं कि झूठ बोल रही हो।” यह सुनकर तान्या भी हैरान रह गईं।

इतना ही नहीं, रोहित ने फरहाना भट्ट को ‘कैटलिस्ट’ कहते हुए कहा कि उन्होंने घर में सभी का ब्लड प्रेशर बढ़ाकर रखा हुआ है। फरहाना ने बताया कि वे पहले भी रोहित के साथ काम कर चुकी हैं, जिस पर रोहित ने मुस्कराते हुए कहा- मुझे पता है, तुम इतनी बड़ी गुंडी हो, लेकिन वहां बहुत तमीज से पेश आई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *