मनोरंजन

Salman Khan Reacts To Virginity Question On Coffee With Karan Season 9

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर ने 13 साल बाद फिर सलमान खान से वर्जिनिटी पर सवाल किया है। टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के पहले एपिसोड में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर शामिल हुए हैं।

इसके प्रोमो वीडियो में करण जौहर ने सलमान से 13 साल पुराना वही सवाल दोहराया कि “क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?”। इस पर सलमान खान ने अपने अंदाज में चुटकी लेते हुए जवाब दिया- “कंट्रोल भाई, कंट्रोल”।

इससे पहले करण ने यही सवाल साल 2013 में सीजन 4 के दौरान पूछा था, जिस पर सलमान के जवाब ने विवाद खड़ा कर दिया था।

13 साल बाद फिर पूछा वर्जिनिटी का सवाल

नए प्रोमो में सलमान खान और करण जौहर के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिल रही है। करण जौहर ने इंटरों में सलमान को एक समझदार इंसान के तौर पर पेश करते हुए उनके हालिया बयान ‘इट्स डन ब्रो’ का जिक्र किया, जो उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन के दौरान लिखा था।

बातचीत के दौरान करण ने पुराना सवाल दोहराते हुए पूछा कि क्या वे अब भी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने मजाकिया लहजे में हाथ जोड़कर कंट्रोल करने को कहा। इसके साथ ही सलमान ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या करण ‘लास्ट सीजन’ बोलकर सभी स्टार्स को शो में बुला रहे हैं। जब करण ने कहा कि वे सच में वापस नहीं आएंगे, तो सलमान ने ‘कुछ कुछ होता है’ का डायलॉग बोलते हुए कहा- “करण तुसी ना जाओ”।

2013 में सीजन 4 के दौरान क्या हुआ था विवाद?

1 दिसंबर 2013 को स्टार वर्ल्ड पर ‘कॉफी विद करण सीजन 4’ का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। इस शो में पहली बार काउच पर बैठे सलमान खान से करण जौहर ने उनकी लव लाइफ, अफेयर्स और शादियों को लेकर सवाल पूछे।

तब करण जौहर के इस सवाल पर सलमान खान ने बेहद गंभीर चेहरा बनाकर कहा था, “हां, मैं वर्जिन हूं और खुद को शादी के लिए बचाकर रख रहा हूं”।

1 दिसंबर 2013 को स्टार वर्ल्ड पर 'कॉफी विद करण सीजन 4' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था।

1 दिसंबर 2013 को स्टार वर्ल्ड पर ‘कॉफी विद करण सीजन 4’ का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था।

सलमान खान का यह बयान आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। उस दौर में सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर कई मीम्स बनाए गए। न्यूज चैनल्स पर यह डिबेट का मुद्दा बना।

कई लोगों ने सलमान के इस बयान को सच मानकर उन पर सवाल उठाए, जबकि फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना था कि सलमान ने करण जौहर के निजी सवालों का मजाक उड़ाने के लिए यह जवाब दिया था।

यह बयान करीब तीन साल बाद एक बार फिर चर्चा में आया। 2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान करण जौहर ने उनसे दोबारा यही सवाल किया। सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं बदला है और वह अब भी वर्जिन हैं।

2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

2016 में ‘कॉफी विद करण’ के पांचवें सीजन के 100वें एपिसोड में सलमान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे थे।

करण जौहर का स्पष्टीकरण और किताब में जिक्र

मामला बढ़ता देख बाद में करण जौहर को खुद कई मंचों पर इस बयान की सच्चाई बतानी पड़ी थी। करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल बॉय’और कई इंटरव्यूज में खुलासा किया कि सलमान खान ने वह बात पूरी तरह से मजाक में कही थी।

करण ने बताया कि सलमान का सेंस ऑफ ह्यूमर ऐसा है कि वे बिना मुस्कुराए या गंभीर चेहरा बनाकर भी मजाक कर सकते हैं।

हालांकि, बाद में करण जौहर ने साफ किया था कि सलमान ने यह बात किसी गंभीर कबूलनामे के तौर पर नहीं, बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के तहत मजाक में कही थी।

पैपराजी और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोले सलमान

प्रोमो में करण जौहर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वे अब काफी शांत और संयमित नजर आते हैं। इस पर सलमान ने कहा कि जो सलाह वे दूसरों को देते थे, अब एक ऐसा वक्त आ गया है जब उन्हें खुद अपनी सलाह माननी पड़ रही है।

इसके अलावा एपिसोड में सलमान पैपराजी कल्चर, सोशल मीडिया ब्रांडिंग, सेहत से जुड़ी समस्याओं और अपनी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात करते दिखेंगे।

पपराजी और फोन कैमरों पर चुटकी लेते हुए सलमान ने कहा कि जिसने फोन में कैमरा बनाया है, अगर वह मिल जाए तो ….…। वहीं जब करण ने पूछा कि क्या वे रैपिड फायर हैंपर के लिए लड़ेंगे, तो सलमान ने हंसते हुए कहा कि वे हैंपर नहीं बल्कि ‘पैम्पर’ के लिए लड़ेंगे।

22 साल बाद बंद हो रहा ‘कॉफी विद करण’

करण जौहर ने 30 सितंबर को एक वीडियो पोस्ट कर ऐलान किया था कि यह ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 16 अगस्त 2004 को इस शो का पहला एपिसोड शूट हुआ था। 22 सालों में 8 सीजन के तहत कुल 161 एपिसोड्स प्रसारित किए जा चुके हैं।

करण ने स्वीकार किया कि इस शो के कारण ‘नेपोटिज्म’ और विवादों से उनका नाम जुड़ा, लेकिन दर्शकों का प्यार भी मिला। इस आखिरी सीजन में सलमान खान के अलावा विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन, आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे स्टार्स भी शिरकत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें

22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

करण जौहर का मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ 22 साल के लंबे सफर के बाद बंद होने जा रहा है। शो का 9वां और अंतिम सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। करण जौहर ने शो के अंतिम सीजन की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *