एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3,003 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर चार मई तक चलेगी। आवेदन शुल्क पांच मई तक जमा होंगे। साथ ही आवेदन में संशोधन 11 से 13 मई तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 25, 18 से 27, 18 से 30 और 18 से 35 वर्ष के बीच है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती के तहत मंत्रालयों और विभागों में र्क्लक, सहायक, तकनीकी, प्रयोगशाला, स्वास्थ्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न श्रेणी के पदों पर चयन किया जाएगा।








