{“_id”:”6997e37d1f35a8c2120553d3″,”slug”:”red-sandalwood-balaji-idols-shine-at-taj-mahotsav-2026-02-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Taj Mahotsav 2026: ताज महोत्सव में इस बार आईं लाल चंदन की बेशकीमती मूर्तियां, जानें क्या है इनकी कीमत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ताज महोत्सव में लाल चंदन की बेशकीमती मूर्तियां आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। इन पर नक्काशी ऐसी है कि एक नजर नहीं हटती है। आइये बताते हैं कि क्या है इनकी कीमत…
लाल चंदन की बेशकीमती मूर्तियां – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताज महोत्सव इस बार लाल चंदन की खुशबू से महक रहा है। बृहस्पतिवार को चंदन की लकड़ी से बनीं भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ये न केवल पर्यटकों को लुभा रही हैं, बल्कि अपनी बेशकीमती नक्काशी और दुर्लभता के कारण चर्चा का विषय भी बन रही हैं।
Trending Videos
आंध्र प्रदेश के तिरुपति से आए मूर्तिकार बालकृष्णन ने टाटा मैदान में स्टॉल लगाई है। उनकी कला का जादू यहां लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सबसे खास बात यह मूर्तियां 50 ग्राम से 400 ग्राम वजन तक में तैयार की गई हैं। जिनकी कीमत 50 हजार से 2 लाख रुपये तक है। इसकी ऊंची कीमत का कारण लाल चंदन की दुर्लभता और उस पर की गई महीनों की मेहनत है। बालकृष्ण ने बताया कि लाल चंदन की लकड़ी बिना किसी पॉलिश के भी सालों-साल चमकती रहती है। इन मूर्तियों से निकलने वाली प्राकृतिक खुशबू पूरे परिसर को भक्तिमय बना रही है। ग्राहकों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इन्हें अब विशेष ऑर्डर पर तैयार किया जा रहा हैं।
Spread the love आलू अब सिर्फ पेट भरने वाली फसल नहीं, बल्कि विज्ञान और शोध की नई प्रयोगशाला भी बन चुका है। बदलती खानपान की जरूरतों और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच वैज्ञानिक ऐसी किस्में विकसित कर रहे हैं, जो बेहतर पोषण के साथ प्रोसेसिंग उद्योग की जरूरतों को भी पूरा कर सकें। […]
Spread the love आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरपुर में सद्भाव मंडप के पास स्थित लगभग 80 वर्ग गज जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। शिकायत मिलने के बाद निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जमीन पर बनाई गई […]