UP: नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने कार से चार लोगों को कुचला, हाईवे पर पांच किलोमीटर गलत दिशा में दौड़ाई कार
होम

UP: नशे में धुत हेड कांस्टेबल ने कार से चार लोगों को कुचला, हाईवे पर पांच किलोमीटर गलत दिशा में दौड़ाई कार

Spread the love


अमरोहा के डिडौली में तीन माह पहले डॉयल-112 की ड्यूटी पर सोते मिलने में लाइन हाजिर किए जा चुके हेड कांस्टेबल संजीव तोमर ने डिडौली कस्बे में नशे की हालत में सोमवार की रात कार से चार लोगों को कुचल दिया। 


हेड कांस्टेबल पर शराब के साथ-साथ पुलिसिया रौब का नशा इस हद तक तारी था कि बीच सड़क खड़ी उसकी कार हटाने के लिए कहने पर उसने परिवार सहित जा रहे बाइक सवार पर ही कार चढ़ा दी। मदद के लिए आगे आए एक और युवक को भी कार से टक्कर मार दी। 

इससे शोर शराबा शुरू होने पर बेखौफ तरीके से हाईवे पर रॉन्ग साइड पांच किलोमीटर तक कार दौड़ाई। इस बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक को भी पूरी रफ्तार से टक्कर मार दी। इन दोनों घटनाओं में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हुए हैं। एक की कई हड्डियां तक टूट गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *