{“_id”:”67c3f7cfd80c8c347802d3b4″,”slug”:”agra-suicide-case-ankit-suicide-move-shocked-school-children-they-cried-all-night-2025-03-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: अंकित के आत्मघाती कदम से डर गए स्कूली बच्चे… रातभर रोए; 12 के छात्र ने रिकॉर्ड रूम में इसलिए की खुदकुशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मौके पर पहुंची पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के रुनकता में सूरकुटी दृष्टि बाधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के भतीजे अंकित (12) के आत्मघाती कदम से विद्यालय के बच्चे सहम गए। अंकित के आज्ञाकारी स्वभाव से वह सबका लाड़ला था। उसकी मौत ने विद्यालय के हर शख्स को सदमे में ला दिया। परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए बांदा लेकर चले गए।
Trending Videos
सूरकुटी विद्यालय में शुक्रवार की रात को गेंद खो जाने पर हुए झगड़े के बाद अंकित ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद पूरी रात विद्यालय के बच्चे सो नहीं सके। शनिवार को विद्यालय भी बंद रहा। विद्यालय के बच्चे भी अंकित को याद करके रो रहे थे। शनिवार की सुबह बांदा से अंकित के माता-पिता विद्यालय में पहुंचे।
मां शिवकुमारी अपने बेटे के शव को देखकर सुधबुध खो बैठी तो रिश्तेदारों ने किसी तरह संभाला। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उन्होंने आगरा में अच्छी शिक्षा के लिए बेटे को भेजा था।
उन्हें क्या पता था कि वह बेटे को खो देंगे। पिता ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर बांदा चले गए। विद्यालय में बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।
Spread the love बरेली के नवाबगंज में अनीता हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवर को पति अनिल, देवर सचिन, सास भगवानदेई, ससुर जमुना प्रसाद और चचिया ससुर महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया। इनमें पति और देवर पर हत्या करने और बाकी पर […]
Spread the love भदोही जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्मों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने की तैयारी है। पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा। […]
Spread the love {“_id”:”68a02a4a93421ba7cb07b5b9″,”slug”:”69-26-crore-scam-in-aligarh-division-2025-08-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विधानसभा में हुआ खुलासा: अलीगढ़ मंडल में 69.26 करोड़ का घोटाला, पेड़ लगे ही नहीं ट्री गार्ड पर 17 लाख खर्च”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क विस्तार उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान पेश की गई स्थानीय निधि लेखा परीक्षा रिपोर्ट 2019-20 और 2020-21 […]