अकबरपुर थाना के बलिहारा निवासी बालक शनिवार की शाम खेत से घर आते समय तालाब में पैर फिसलने से गिर गया। आसपास मौजूद खेल रहे अन्य बच्चों ने बालक को तालाब में गिरता देखा तो शोर मचाया। करीब डेढ़ घंटे बाद बालक का शव मिला। बलिहारा निवासी विजयचंद्र का बेटा रामजी (12) खेत से घर लौटते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।
Trending Videos
दादा महेंद्र ने बताया कि वह निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। शाम 5:30 बजे खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में पैर फिसलने से गिर गया। आसपास मौजूद बच्चों ने उसे तालाब में गिरता देखा तो शोर मचाकर जानकारी दी। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। अनहोनी से पिता जयचंद्र, मां शोभा, बहन जानह्वी व भाई श्यामजी बदहवास है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बालक के तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।
Spread the love यूपी के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में बाइक छूने से नाराज दबंगों ने न सिर्फ किशोर की बेरहमी से पिटाई की थी, बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर पटका था। Source link
Spread the love अलीगढ़ में थाना मडराक अंतर्गत एक टेंट गोदाम में किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने नशे की हालात में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। सरधना थाना इलाके के गांव नवाबगढ़ी में तांत्रिक असद ने गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले उवैश (14) को घर से बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव खाली पड़े जर्जर मकान में फेंक दिया। पुलिस जांच में जुटी […]