Kushti Dangal: यूपी कुश्ती संघ ने वाराणसी के कुश्ती खिलाड़ी नीरज पाल पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। आरोप है कि नीरज ने बिहार में प्रस्तावित अंडर-17 यूथ गेम्स खेलो इंडिया की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए अपनी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को वजन कराने के लिए गोंडा के नंदनी नगर भेजा था।
Trending Videos
यूपी कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुश्ती की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सर्विलांस कैमरों की मदद ली जाती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-17 के लिए वजन कराया जा रहा था। वजन के दौरान लड़के के सर्टिफिकेट के वजन और वजन देने आए खिलाड़ी के वजन पर संदेह हुआ।
इसके बाद कैमरे से इसकी पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि दस्तावेज में दर्ज नाम वाला लड़का वजन देने नहीं आया है, उसकी जगह दूसरे लड़के ने वजन कराया है। इतनी देरी में संदिग्ध खिलाड़ी वजन कराकर वहां से निकल गया। कुश्ती जीतने के लिए उस लड़के ने अपने से कम वजन के लड़के को भेजा था। फर्जी ढंग से वजन देने आया खिलाड़ी भी वाराणसी का ही है।
Spread the love नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजादनगर श्रीराम कृपा स्टेट निवासी नीरज दीक्षित के साथ साइबर ठगी हो गई। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 5.73 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने न तो किसी को अपना पासवर्ड बताया और न ही किसी […]
Spread the love फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे की कन्नौज जिले में जमीनें मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत फर्रुखाबाद पुलिस व तिर्वा तहसील प्रशासन ने उसकी 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह जमीन उसने मां के नाम खरीदी थी। प्रशासन ने शनिवार को कुर्की की कार्रवाई से पहले मुनादी कराई और […]