UP: महिला चिकित्सक को पति ने इस कदर किया परेशान, थाने पहुंच गईं वो…पीड़ा सुनकर पुलिस भी हैरान
होम

UP: महिला चिकित्सक को पति ने इस कदर किया परेशान, थाने पहुंच गईं वो…पीड़ा सुनकर पुलिस भी हैरान

Spread the love


आगरा की महिला चिकित्सक ने पति पर मारपीट, शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह पति से अलग रह रही हैं। अदालत में विवाह विच्छेद का मुकदमा भी चल रहा है। पति उनके घर आकर गालीगलौज कर मारपीट करता है।

loader

Trending Videos

शमसाबाद रोड निवासी चिकित्सक ने तहरीर में कहा कि पति से जिला परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद का मुकदमा चल रहा है। वह पारिवारिक कलह के कारण पति से अलग रह रही हैं। इसके बावजूद पति आए दिन उनके आवास पर आ जाता है। गालीगलौज करता है।

पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि पति विरोध पर मारपीट करता है। वह पति के उत्पीड़न से तंग आ गई हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *