सीएम योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, प्रदेश में असुरक्षा का माहौल था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज के चकरौत में आयोजित कार्यक्रम में 516 करोड़ रुपये की 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने गोंडा के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत ऊर्जावान जनपद है, लेकिन आजादी के बाद जिस विकास का अधिकारी था, वह उसे नहीं मिला। तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता के कारण जनपद पिछड़ता चला गया। पढ़ें पूरी खबर
योगी के ‘टोंटी वाले’ तंज पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, बोले- सीएम यानी ‘करप्ट माउथ’
अखिलेश यादव ने सीएम योगी के टोंटी वाले तंज पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा- विज्ञान कहता है कि किशोरावस्था में किया गया वनस्पति का अत्यधिक सेवन व्यक्ति के बोलने और समझने की क्षमता को प्रभावित करता है। पढ़ें पूरी खबर
हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर चंद्रशेखर का हमला, बेरोजगारी-महंगाई को बनाया मुद्दा, कॉकरोच पार्टी पर कही ये बात
शामली में सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और बिजली व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बताया। पढ़ें पूरी खबर
सैफई में धर्म-राजनीति का ‘संगम’, शंकराचार्य की गो-रक्षा मुहिम को मिला सपा का साथ, सरकार पर साधा निशाना
सैफई में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-रक्षा का संकल्प दोहराते हुए सरकार पर निशाना साधा। सपा सांसद डिंपल यादव और शिवपाल यादव ने इस मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम केशव बोले-भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य, 2047 तक सत्ता में नहीं लौट पाएंगी सपा-कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। जो वस्तुएं पहले विदेशों से खरीदी जाती थीं, वे अब भारत में ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दलाली और बिचौलियागिरी की राजनीति समाप्त होने से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल बेरोजगार हो गए हैं और इसी कारण वे बेरोजगारी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर








