UP News: बरेली में मीट फैक्टरी रहबर फूड पर जीएसटी ने मारा छापा, 27 अफसरों की टीम जांच में जुटी
होम

UP News: बरेली में मीट फैक्टरी रहबर फूड पर जीएसटी ने मारा छापा, 27 अफसरों की टीम जांच में जुटी

Spread the love


बरेली में रहबर फूड्स मीट फैक्टरी पर जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने बुधवार को छापा मारा। जोन के चार जिलों की एसआईबी की टीम दोपहर तीन बजे कैंट स्थित फैक्टरी पहुंच गई। टीम में करीब 27 अधिकारियों व 20 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने फैक्टरी पहुंचते ही गेट बंद करा दिया और कर्मचारियों के फोन बंद करा दिए, जिसमें बाद जांच शुरू की। 

Trending Videos

रहबर फूड्स फैक्टरी मुंबई के कारोबारी फिरोज शेख की बताई जा रही है, जिसमें संभल के इमरान भी पार्टनर बताए जाते हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्टरी परिसर को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, ताकि जांच में किसी तरह की बाधा न आए। सबसे पहले लेखा विभाग में टीम ने लेन-देन संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। 

वित्तीय अनियमितताओं की आशंका 

विभागीय सूत्र के मुताबिक टीम पशु कटान से संबंधी आंकड़े जुट रही है। बताया जा रहा है कि कुछ कटान के आंकड़े रजिस्ट्रर में लिखे हुए है तो कुछ कंप्यूटर में दर्ज किया है। टीम इन्हें खंगाल रही है। बड़े स्तर पर हो रही कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की गई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *