खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे हुए हैं। 24 घंटे में सोमवार को 77 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही 40 साल के बाद 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री तक नीचे आया है। इसके पहले वर्ष 1986 में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक नीचे आया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तक मध्यम, घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वेधशाला में दो दिन से सन शाइन आवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। घने बादल छाए रहने के कारण दो दिन से धूप नहीं निकली। बंगाल की खाड़ी से नमी आने और मानसूनी द्रोणी तराई से निकलकर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक आने से मानसूनी बारिश शुरू हो गई।
2 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक 38.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तरह 24 घंटे में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
3 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई की औसत बारिश 271.6 मिमी है। जुलाई में अब तक 245.9 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई की औसत बारिश का 90.54 प्रतिशत पानी गिर गया।
4 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
अभी दो दिन और स्थानीय स्तर पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 40 वर्षों में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान सबसे कम 26.4 डिग्री रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटा है। रात के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई।
5 of 5
कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 20 जुलाई के सामान्य औसत से 7.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह और दोपहर में माहौल में नमी का प्रतिशत 98 रहा है।
Spread the love दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय बृहस्पतिवार शाम ग्राम पंचायत सदस्य समेत दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीण और परिजन को शव कई टुकड़े में 50 मीटर के दायरे में बिखरे पड़े मिले। हादसे के पीछे पुलिस मान रही कि महिलाएं सिर पर पल्लू ओढ़कर […]
Spread the love अस्थायी रूप से दस दिन पहले 12 जिलों में बंद किए गए आधार सेवा केंद्रों में से चार शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। इसमें लखनऊ, ग्रेटर नोएडा, सहारनपुर और आगरा के केंद्र शामिल हैं। आठ अन्य सेवा केंद्र अगले दस दिनों में शुरू हो जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत […]
Spread the love टांडा क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा टांडा–दढ़ियाल मार्ग पर नगर के निकटवर्ती गांव मोहनपुरा के पास हुआ। ग्राम सुल्तानपुर पट्टी से लौट रहे ग्राम सेडू का मझरा निवासी इरशाद (25) मोहनपुरा के पास सड़क किनारे बाइक रोककर उतरा था। इसी दौरान […]