ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अडाणी गैस को दूसरी तिमाही में ₹167 करोड़ का मुनाफा: कमाई 34% बढ़ी; 16 नए CNG स्टेशन खोले, 39 हजार नए घरों में पहुंचाई गैस

Spread the love




अडाणी टोटल गैस’ ने इस साल की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को 167 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी को 162 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, यानी इस बार मुनाफा करीब 3.2% बढ़ा है। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 34% बढ़कर 1,936 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी समय कंपनी का रेवेन्यू 1,444 करोड़ रुपए रहा था। CNG और घरों में रसोई गैस PNG की मांग बढ़ने की वजह से कंपनी की कमाई में यह तेजी देखने को मिली है। एक साल में 11% गिरा अडाणी टोटल गैस का शेयर अडाणी टोटल गैस का शेयर आज 0.70% नीचे 555 रुपए पर बंद हुआ। ये शेयर बीते एक साल में 11% गिर चुका है। रिसर्च एनालिस्ट विराट जगद के अनुसार, जब तक शेयर ₹582 के पार नहीं जाता तब तक इसमें नई खरीदारी से बचना चाहिए। पहले तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा था लेकिन प्रॉफिट घटा 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी का मुनाफा 14.2% गिरकर ₹141.7 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹165.2 करोड़ था।वहीं ऑपरेशनल रेवेन्यू 27.3% बढ़कर ₹1,907 करोड़ पर पहुंच गया था। 3 महीने में 16 नए सीएनजी स्टेशन खुले इंडियन ऑयल के साथ मिलकर भी काम कर रही कंपनी अडाणी और इंडियन ऑयल का एक जॉइंट वेंचर भी है। दोनों कंपनियों के मिलाकर अब देश भर में 1,185 सीएनजी स्टेशन हो चुके हैं और 14.31 लाख से ज्यादा घरों में पाइप से गैस पहुंच रही है, जिससे रोजाना लगभग 60 लाख लोग खाना बना रहे हैं। CEO बोले- तनाव और महंगी गैस के बावजूद कमाई 34% बढ़ी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध, महंगी गैस और कमजोर रुपए के बावजूद अडाणी टोटल गैस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी के सीईओ संजय पंडिता के मुताबिक, सीएनजी की बढ़ती मांग और नए घरों तक पाइपलाइन विस्तार की सटीक रणनीति से ही कमाई में 34% का बड़ा उछाल देखने को मिला है। अहमदाबाद से चंडीगढ़ तक फैला नेटवर्क अडाणी टोटल गैस लिमिटेड देश के अलग-अलग शहरों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार कर रही है। यह कंपनी घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों तक पाइप से PNG पहुंचाती है, साथ ही गाड़ियों के लिए CNG भी उपलब्ध कराती है। कंपनी पहले ही गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा, हरियाणा के फरीदाबाद और यूपी के खुर्जा में अपना गैस नेटवर्क तैयार कर चुकी है। अडाणी टोटल गैस और इंडियन ऑयल मिलकर इलाहाबाद, चंडीगढ़, एर्नाकुलम, पानीपत, दमन, धारवाड़ और उधमसिंह नगर जैसे इलाकों में भी गैस नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन गौतम अडाणी हैं और सीईओ संजय पंडिता। ये कंपनी अगस्त 2005 में बनी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *